फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: गोरखनाथ की धरती पर बोलीं प्रियंका गांधी, मर जाऊंगी लेकिन भाजपा के साथ कभी मिलावट नहीं होने दूंगी

Sun, 31 Oct 2021 03:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 31 Oct 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi pratigya rally address in gorakhpur
गोरखपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा व सभा में मौजूद जनता। - फोटो : अमर उजाला।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को गोरखपुर की जनता को संबोधित किया। यहां चंपा देवी पार्क में हजारों की संख्या में लोग प्रियंका गांधी को सुनने के लिए पहुंचे थे। अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने आठ प्रतिज्ञा घोषित की। इनमें महिलाओं को टिकट में 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी और किसानों को धान-गेहूं का मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल करने की बात है। गन्ना मूल्य का दाम 450 रुपये प्रति क्विंटल करने से लेकर किसानों का कर्जा माफ, बिजली का दाम आधा करने तक की बात है। लड़कियों को इंटर पास करने पर स्मार्ट फोन और ग्रेजुएशन करने पर स्कूटी देने का भी वादा किया है। मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं इस मंच पर खड़ा होकर कह रही हूं, मर जाऊंगी, जान दे दूंगी लेकिन भाजपा के साथ कभी मिलावट नहीं होने दूंगी।

priyanka gandhi pratigya rally address in gorakhpur
गोरखपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा व अजय कुमार लल्लू। - फोटो : अमर उजाला।

प्रियंका गांधी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का शासन गुरु गोरखनाथ जी के विचारों से बिल्कुल अलग चल रहा है। जहां लोग संघर्ष कर रहे हैं और जहां मदद की जरुरत है वहां सरकार कुछ नहीं करती है और सरकार मुंह फेर लेती है। खाद, खेती, फसल सब बड़े बड़े उद्योगपतियों के हाथ में दे दी गई है।

 

priyanka gandhi pratigya rally address in gorakhpur
गोरखपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा व अजय कुमार लल्लू। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने कहा कि खाद के लिए लाइन में लगे लगे लोगों की मौत रही है। जब मैंने मृत किसानों के परिवार से मिली तो वहां कुछ नहीं था. न वहां सरकारी मदद थी, न गैस सिलेंडर था, था तो सिर्फ उस किसान का रोता हुआ परिवार। कोरोना में जिनके भी रोजगार खत्म हुए, लेकिन उनके लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाये। सारी संपत्तियां बेच डाली है। कांग्रेस ने रेल, हवाई अड्डा सब कुछ बना के दिया। 70 सालों की मेहनत भाजपा ने सात सालों में गंवा दी है। तीन युवा हर रोज बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka gandhi pratigya rally address in gorakhpur
गोरखपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : अमर उजाला।
अमित शाह पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने जो चीनी मिलें लगवाई थी, उनको सपा, बसपा और भाजपा सरकारों ने बंद करवाई हैं। अमित शाह जी कहते हैं कि अब यूपी में अपराधियों को ढूंढ़ना पड़ता है तो दूरबीन की जरुरत होती है। लेकिन उनके साथ मंच पर अजय मिश्रा टेनी बैठे थे। मैं कहती हूं कि दूरबीन छोड़िये और चश्मा लगाइये।
 
विज्ञापन
priyanka gandhi pratigya rally address in gorakhpur
गोरखपुर में कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में उमड़ी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने कहा कि मैं आपके लिए लडूंगी, कांग्रेस आपके लिए लड़ेगी। मैं आपको वो शक्ति देना चाहती हूं। 40 फीसदी महिलाएं जब राजनीति में आएगी तो वो राजनीति को बदल देंगी। मैं आपके लिए लडूंगी, कांग्रेस आपके लिए लड़ेगी। मैं आपको वो शक्ति देना चाहती हूं। 40 फीसदी महिलाएं जब राजनीति में आएगी तो वो राजनीति को बदल देंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed