कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी थोड़ी ही देर में गोरखपुर के चंपा देवी पार्क से गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 सीटों को एक साथ साधेंगी। प्रतिज्ञा रैली के माध्यम से दोनों मंडलों के लोगों से महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटों पर हिस्सेदारी, किसानों का पूरा कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और कोरोना काल का पूरा बकाया साफ करने, 20 लाख को सरकारी रोजगार देने जैसे वादों को 'हम वचन निभाएंगे' नारे की प्रतिज्ञा लेंगी। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते बन रहा है। मौके पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं।
गोरखपुर: प्रियंका गांधी की रैली में उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरों में देखें एक झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में प्रियंका गांधी की रैली में मंच पर नेताओं का जमावड़ा लगेगा। वहीं कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि रैली में डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोग प्रियंका गांधी को सुनने के लिए आएंगे।
सुरहीता करीम ने बताया कि कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी ने जो 8 प्रतिज्ञाएं ली हैं, कांग्रेस की सरकार बनते हुए इन प्रतिज्ञाओं को पूरा किया जाएगा।
इस सभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, माइनॉरिटी सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी, सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी की इस रैली से सत्तापक्ष परेशान है। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि प्रियंका गांधी की रैली ऐतिहासिक होगी। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी तौकीर आलम एवं जिला महामंत्री अनिल सोनकर ने कहा कि प्रियंका गांधी के रैली के लिए लोगों में अजब का उत्साह है। आज की भीड़ देखकर लगता है कि जनता इस बार भाजपा को उखाड़ फेकेंगी।