{"_id":"5ef88ed815ad762b452187ce","slug":"preparations-to-beat-corona-with-these-three-medicines-of-ayurveda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद के इन तीन दवाओं से कोरोना को मात देने की है तैयारी, आयुष मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद के इन तीन दवाओं से कोरोना को मात देने की है तैयारी, आयुष मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 30 Jun 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ayurveda Coronavirus
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस को मात देने के लिए आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद का सहारा लिया है। अलक्षणिक और गंभीर मरीजों को आयुष-64, अगस्तय हरीतकी और अणु तेल देने की तैयारी है। यह तीनों दवाएं बुखार, खांसी और सांस के लक्षण वाले मरीजों को दी जाएगी। परिणाम बेहतर आने के बाद इसे आम नागरिकों को भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसे लेकर आयुष मंत्रालय ने गाइडलाइंस भी जारी की है।
2 of 5
Covid 19 test kit
- फोटो : Social Media
कोरोना वायरस की दवा और वैक्सीन पर पूरी दुनिया भर में शोध चल रहे हैं। लेकिन अब तक किसी भी देश को सफलता नहीं मिली है। भारत में भी एलोपैथ सहित आयुर्वेद, होम्योपैथ दवाओं पर शोध जारी है। इस बीच अब आयुष मंत्रालय ने तीन दवाओं को कोरोना के मरीजों और क्वारंटीन हुए लोगों को देने के निर्देश दिए हैं।
3 of 5
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTi
एक सप्ताह तक दवा का सेवन करने वाले मरीजों का फिर परीक्षण करने को कहा है। आयुष -64 दवा बुखार के मरीजों को देनी है, जबकि अगस्तय हरीतकी खांसी और सांस के मरीजों को दो बूंद अणु का तेल नाक में डालना है। दवा का सेवन करने वाले मरीजों की जांच एक सप्ताह बाद करनी होगी। इसकी रिपोर्ट आयुष मंत्रालय को भी भेजनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
अलग-अलग मरीजों पर चलेगा ट्रायल
तीनों दवाओं का ट्रायल अलग-अलग मरीजों पर किया जाएगा। अलक्षणिक मरीजों के अलावा क्वांरटीन सेंटर में रह रहे मरीजों को भी दवा दी जाएगी। इसके बाद दोनों के मरीजों की जांच एक सप्ताह बाद की जाएगी और देखा जाएगा कि दवा का असर किस पर कितना हुआ है। बताया जाता है कि यह तीनों दवाएं एलोपैथ की तुलना में काफी सस्ती है। ऐसे में अगर प्रयोग सफल रहा, तो काफी हद तक लोगों को राहत मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
कोरोना वायरस।
- फोटो : social media
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ प्रकाश चंद्र मिश्रा ने कहा कि आयुष मंत्रालय की ओर से कोरोना मरीजों और क्वरंटीन सेंटर में रहे मरीजों को तीन दवाओं के सेवन को खिलाने के निर्देश मिले हैं। इन दवाओं में अगस्तय हरीतकी, अणु तेल और आयुष-64 शामिल है। दवाओं के सेवन के बाद एक सप्ताह बाद उनके सेहत की जांच कर रिपोर्ट आयुष मंत्रालय को भेजी जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।