फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: टेका मत्था, सुख, शांति और समृद्धि की अरदास, आस्था के साथ मना गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व

Tue, 05 Jan 2021 05:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Jan 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
Prakash Parv of Guru Govind Singh celebrated with faith in maharajganj
गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में नौतनवां नगर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मंगलवार को सिख समुदाय के लोगों द्वारा अपने दसवें गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व आस्था, विश्वास के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही समुदाय के लोगों का धीरे-धीरे कर गुरुद्वारे पर एकत्रित होना आरंभ हुए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

Prakash Parv of Guru Govind Singh celebrated with faith in maharajganj
गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व। - फोटो : अमर उजाला।

सभी की उपस्थिति के बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पहले संगत के एक-एक सदस्यों ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक कर घर, परिवार व नगर में अमन-चैन एवं सुख, शांति व समृद्धि बने रहने की अरदास की।

Prakash Parv of Guru Govind Singh celebrated with faith in maharajganj
गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व। - फोटो : अमर उजाला।

ज्ञानियों की टीम ने कथा, कीर्तन व पाठ का गायन कर गुरुद्वारा परिसर में समां बांध दिया और श्रद्धालु उनके शब्दों की अमृत वर्षा में पूरा दिन और रात झूमते रहे। इनके शब्द कीर्तन, भक्ति गीतों, जयकारों व गुरबाणी के पाठ से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। देर शाम गुरुद्वारा भवन में कवि दरबार भी सजाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Parv of Guru Govind Singh celebrated with faith in maharajganj
गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व। - फोटो : अमर उजाला।

संगत की महिलाओं एवं छोटे-छोटे बच्चों ने विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की। पूरी रात ईश्वर की अरदास में संगत के लोग लीन रहे। कार्यक्रम की समाप्ति में समुदाय के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सिख समुदाय के अध्यक्ष परमजीत सिंह उर्फ बॉबी के साथ सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
Prakash Parv of Guru Govind Singh celebrated with faith in maharajganj
गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व। - फोटो : अमर उजाला।

प्रस्तुति कर संगत को किया निहाल
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में देहरादून से आए भाई राजसिंह की टीम ने कीर्तन जत्था, अमृतसर से आए भाई धर्मवीर सिंह की टीम ने रागी जत्था, पटियाला से आए भाई सुच्चा सिंह की टीम ने कथा एवं अमृतसर से आए भाई महताब सिंह की टीम ने टाढ़ी जत्था कार्यक्रमों की प्रस्तुति से गुरु के आदर्श, संघर्ष एवं उपदेशों पर प्रकाश डाल संगत को निहाल किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed