फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Encounter: कानपुर एनकाउंटर में घायल सिपाही ने सुनाई आपबीती, कहा- 'आसमान से हो रही थी गोलियों की बारिश'

Thu, 09 Jul 2020 02:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Jul 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter: Police Constable Shivmurat Nishad injured during Vikas Dubey encounter news update
कानपुर एनकाउंटर में घायल सिपाही शिवमूरत निषाद। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वहीं इस एनकांउटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे और कई गंभीर रुप से घायल भी हो गए थे। इस घायलों में महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के बरवास निवासी सिपाही शिवमूरत निषाद भी थे। इनको कमर में गोली लगी है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कानपुर एकाउंटर की आपबीती...

Vikas Dubey Kanpur Encounter: Police Constable Shivmurat Nishad injured during Vikas Dubey encounter news update
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला

फोन पर अमर उजाला से घायल सिपाही शिवमूरत ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर वे भी पुलिस टीम के साथ दबिश डालने गए थे। जैसे ही हम लोग दरवाजे पर पहुंचे कि सामने की ओर से बदमाशों द्वारा जबरदस्त फायरिंग शुरू हो गई। मौके पर हमें समझ नहीं आ रहा है था कि हमें आगे जाना है या पीछे की ओर, क्योंकि गोलियां चारों ओर से चल रही थी।

Vikas Dubey Kanpur Encounter: Police Constable Shivmurat Nishad injured during Vikas Dubey encounter news update
kanpur encounter - फोटो : amar ujala

उन्होंने बताया कि 'मैं पेड़ की ओट में छिपते हुए उसके घर के तीसरे गेट पर पहुंच गया था कि तभी मेरे कमर में गोली लग गई। इस बीच लगातार ताबड़तोड़ फायरिंग होती रही। कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। गोलियां चलने से अंदाजा लगा कि छत ही नहीं चारों ओर से गोली चल रही थी। ऐसे लग रहा था कि मानो आसमान से गोलियां बरस रही हैं, निश्चित ही उन्होंने इस हमले की तैयारी पहले से कर रखी थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter: Police Constable Shivmurat Nishad injured during Vikas Dubey encounter news update
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला

गोलियों की बौछार के बीच वे किसी तरह एक शौचालय तक पहुंचे और बेहोश हो गए। फिर क्या हुआ, पता नहीं। एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा। पुलिस कर्मियों के साहस एवं शौर्य की बदौलत हिस्ट्रीशीटर जान बचाकर भाग गया। जब तक उसे कड़ी सजा नहीं मिलेगी तब तक मन को शांति नहीं मिलेगी। बता दें कि शिवमूरत का सोमवार देर शाम को ऑपरेशन कर कमर से गोली निकाल दी गई है।

विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter: Police Constable Shivmurat Nishad injured during Vikas Dubey encounter news update
सिपाही शिवमूरत निषाद। - फोटो : अमर उजाला।

सिपाही के भाई रामजतन ने बताया कि ऑपरेशन सफल हुआ है। भाई की हालत ठीक है। उनकी अच्छे से देखभाल हो रही है। भाई ने हिस्ट्रीशीटर का डटकर मुकाबला किया था। हमें उस पर गर्व है। थानाध्यक्ष पनियरा दिलीप शुक्ला ने बताया कि घायल सिपाही से फोन बात कर हालचाल जाना गया है। उनकी हालत में सुधार है। पुलिस परिजनों के संपर्क में है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed