प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर 13 हजार वाहनों के लिए 12 पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। इसमें तीन हजार बसें व 10 हजार चार पहिया वाहन खड़े किए जाएंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को हिंदुस्तान उवर्रक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के अधिकारियों के साथ बैठक की।
यूपी: पीएम मोदी के स्वागत में जुटा गोरखपुर, तस्वीरों में देखें तैयारियों की एक झलक
छह को होगा रिहर्सल, कारखाना परिसर में चार हेलीपैड बनेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक के दौरान बताया गया कि कार्यक्रम स्थल पर 3000 बसों और 10000 चार पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कंट्रोल रूम के साथ ही जगह-जगह पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाएगा। एचयूआरएल के एमडी अरुण कुमार ने खाद कारखाना की तरफ से की जा रही तैयारियों की कमिश्नर, एसएसपी को जानकारी दी।
तय हुआ कि मानबेला ग्राउंड पर बसों की पार्किंग होगी। यहां 3000 बसों को खड़ी करने की व्यवस्था हो रही है। खाद कारखाना परिसर में 12 स्थानों पर पार्किंग बनाई जा रही है। कार्यक्रम स्थल तक आने वाली सड़कों को गड्ढामुक्त करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दी गई है। खाद कारखाना से दो रूट को ठीक किया जा रहा है।
मानबेला और स्पोर्ट्स कॉलेज की तरफ जाने वाली सड़क पर विशेष फोकस है। वहीं जीडीए एक सीसी सड़क भी बनाएगा। कार्यक्रम स्थल को नो-प्लास्टिक जोन घोषित किया गया है। प्लास्टिक बैग आदि को लेकर कोई कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश नहीं कर पाएगा। खाद कारखाना परिसर में चार हेलीपैड बनाए जाएंगे। इनमें तीन पीएम के लिए सुरक्षित होंगे जबकि एक, अन्य वीआईपी के लिए होगा। बैठक में जीडीए के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, एसएसपी विपिन ताडा, एचयूआरएल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वीके दीक्षित, महाप्रबंधक सुबोध दीक्षित आदि मौजूद रहे।