उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बुधवार की देर एक विवाहिता की मौत हो जाती है और गुरुवार तड़के सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो ससुरालवाले जलती चिता छोड़कर फरार हो गए। चिता से जल रहे शव के कुछ हिस्सों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
2 of 5
श्माशान घाट पर जलती चिता छोड़कर लोग भाग गए।
- फोटो : अमर उजाला।
ये है पूरा मामला
जिले के तरयासुजान थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत भुलिया अगरवा निवासी रामजीत यादव की पुत्री प्रियंका यादव की शादी दो वर्ष पूर्व धर्मपुर पर्वत के पश्चिम टोला निवासी नरसिंह यादव से हुई थी। प्रियंका का डेढ़ वर्ष का एक बेटा है। सास-ससुर की मौत हो चुकी है। पति रामजीत पंजाब के भटिंडा में मजदूरी करता है।
3 of 5
श्माशान घाट के रास्ते में गिरा था खून।
- फोटो : अमर उजाला।
गुरुवार की भोर में प्रियंका के पिता को सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है और शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। पुलिस को सूचना देते हुए रामजीत जब मौके पर पहुंचे तो रास्ते में कई जगह खून गिरा हुआ था। चिता पर जल रहे शव का कुछ हिस्सा ही बचा था।
4 of 5
मौके पर जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
घटना की सूचना पर सेवरही एसओ उमेश कुमार, एसएसआई अमरेंद्र कन्नौजिया व विशुनपुरा एसओ ब्रजेश मिश्र मौके पर पहुंचे। एडिशनल एसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने घटनास्थल के आधार पर विशुनपुरा पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। एसओ विशुनपुरा ने शव के अवशेष हिस्से को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
5 of 5
एएसपी अयोध्या प्रसाद मामले की जांच में जुट गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला।
एसओ विशुनपुरा ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या करने व शव जलाने का आरोप लगाया है। शव के अवशेष बचे हिस्से को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के संबंध में विस्तृत छानबीन की जा रही है। इस संबंध में एएसपी अयोध्या प्रसाद ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जाएगी। घटना में जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।