उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर से 41 सांप निकले हैं। यह सांप पूरे क्षेत्र में कौतूहल का विषय बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि घर के अंदर से एक के बाद एक सांप निकलने से गांव में दहशत फैल गई है। हालांकि इन सांपों को लोगों ने मार दिया है, लेकिन और भी सांप होने की आशंका से लोग भयभीत हैं।
कुशीनगर: एक ही घर से निकले 41 कोबरा सांप को देख कांप गए लोग, वन विभाग से नहीं मिली सहायता, ग्रामीणों ने उठाया ये कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बात गांव में फैली तो वहां भीड़ जुट गई। गृहस्वामी विनोद गुप्ता ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। सभी सांपों को मारकर दफना दिया गया है। सांप निकलने से पूरा परिवार दहशत में है। सांपों की वजह से कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।
बता दें कि ठीक ऐसा ही एक मामला संतकबीरनगर जिले में सामने आया है। यहां एक घर में एक साथ 40 सांप और उनके 90 अंडे मिले हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सांप निकलने से घरवालों में ही नहीं, पूरे गांव में दहशत फैल गई है। घटना जिले के महुली क्षेत्र के पड़रहा गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार, पड़रहा गांव निवासी विजय यादव के घर में लगातार तीन दिनों से सांप निकल रहे थे। सांप निकलने से परिवार के लोग डरे हुए थे। विजय ने तीसरे दिन सांप पकड़े के लिए टीम बुलाई। टीम ने कई घंटे लगातार रेस्क्यू कर घर से सांप का पूरा कुनबा बाहर निकाला। घर से 40 सांप और 90 अंडे मिले हैं।
इतनी बड़ी संख्या में घर से सांप निकलने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के ही नहीं, बल्कि आसपास के गांव से भी लोग सांप को देखने पहुंचे।