फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीसीएस रिजल्ट 2020: पीसीएस रिजल्ट में दिखा पूर्वांचल का दम, पहले प्रयास में ही दिशा बनीं एसडीएम

Tue, 13 Apr 2021 03:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Apr 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
PCS result 2020 many Purvanchal youth qualified PCS result
पूर्वांचल के युवाओं ने दिखाया दम। - फोटो : अमर उजाला।

लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश ने सोमवार शाम पीसीएस-2020 का परिणाम घोषित कर दिया। पूर्वांचल के होनहारों ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराई। गोला क्षेत्र के सुधांशु नायक ने नौवीं रैंक हासिल कर पूर्वांचल का नाम रोशन किया। अशोक नगर गोरखपुर की रहने वाली दिशा ने ओवरआल 21वां और महिला वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्हें भी एसडीएम का पद मिलेगा। परिणाम आते ही चयनित अभ्यर्थियों के घरों पर बधाई देनेवालों का तांता लग गया। उनके घरों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाइयों और मिठाइयों का दौर देर रात तक चलता रहा। कौड़ीराम क्षेत्र के बारीगांव, सोहगौरा के रहने वाले अविनाश त्रिपाठी और हरपुर बुदहट के प्रवीण यादव को भी एसडीएम का पद हासिल हुआ है। बिस्टौली बुजुर्ग के रहने वाले विश्वदीपक त्रिपाठी बीएसए का पद हासिल करने में कामयाब हुए हैं।



 

PCS result 2020 many Purvanchal youth qualified PCS result
सुधांशु कुमार नायक। - फोटो : अमर उजाला।

सुधांशु को नौवां स्थान
गोला ब्लॉक के बरहज गांव निवासी सुधांशु कुमार नायक का चयन पीसीएस में हुआ है। उन्होंने नौवां स्थान हासिल किया है। सुधांशु इसके पूर्व यूपीएससी में भी चयनित हो चुके हैं। इस परीक्षा में उनकी रैंक 500 वीं थी। प्रारंभिक शिक्षा गांव में तथा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई पीपीगंज स्थित नवोदय विद्यालय से की है। इसके बाद उनका चयन आईआईटी दिल्ली में बीटेक की पढ़ाई के लिए हो गया। उन्होंने अपने चयन का श्रेय माता, पिता, चाचा, चाची व गुरुजनों को दिया है। युवाओं के लिए सुधांशु की सलाह है कि अपना धैर्य न खोएं और मन को विचलित न होने दें। संकल्प के साथ मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

 

PCS result 2020 many Purvanchal youth qualified PCS result
दिशा श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला।

पहले प्रयास में दिशा बनीं एसडीएम
अशोक नगर की रहनेवाली दिशा श्रीवास्तव ने पहले ही प्रयास में एसडीएम का पद हासिल किया है। उनके पिता दिनेश श्रीवास्तव जीवन बीमा निगम में अधिकारी है जबकि मां सुधा गृहिणी। शुरू से ही मेधावी छात्रा रहीं दिशा ने बताया कि बचपन से उनकी इच्छा एसडीएम बनने की थी। लक्ष्य निश्चित था, इसलिए बिना भटकाव के उन्हें पहले ही प्रयास में सफलता मिल गई। दिशा ने बताया कि व्यवस्थित और लक्षित पढ़ाई से बेहतर सफलता पाई जा सकती है। अध्ययन के लिए त्याग और ईमानदारी भी बहुत जरूरी है। खासकर सोशल मीडिया की दूरी से काफी मदद मिली। वह अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के अलावा मामा को देती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
PCS result 2020 many Purvanchal youth qualified PCS result
प्रवीण यादव। - फोटो : अमर उजाला।

समर्पण से मिला प्रवीण को एसडीएम का पद
हरपुर बुदहट क्षेत्र के जिगिना हरपुर गांव के रहने प्रवीण यादव को पीसीएस परीक्षा में 47वीं रैंक मिली है। एसडीएम का पद हासिल करने वाले प्रवीण ने कक्षा 12वीं तक पढ़ाई आरपीएम एकेडमी से की है। स्नातक की उपाधि उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद से प्राप्त की। प्रवीण अपनी सफलता का श्रेय राष्ट्रीय पहलवान पिता महेंद्र प्रताप यादव, माता रामसती यादव, बहन अर्चना यादव और गुरुजनों को देते हैं। प्रवीण की इस उपलब्धि पर आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयनमैन अजय शाही ने भी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

 

विज्ञापन
PCS result 2020 many Purvanchal youth qualified PCS result
पुरुषोत्तम नायक। - फोटो : अमर उजाला।

एसडीएम बने अविनाश की ख्वाहिश आईएएस बनने की
कौड़ीराम क्षेत्र के बारीगांव सोहगौरा निवासी शैलेश त्रिपाठी के पुत्र अविनाश कुमार त्रिपाठी को पीएसएस परीक्षा में 41वां स्थान मिला है। वह एसडीएम पद के चयनित हुए हैं। अपने इस चयन से वह बेहद खुश हैं लेकिन उनकी ख्वाहिश आईएएस बनने की है। वह यूपीएससी-2020 का साक्षात्कार भी दे रहे हैं। शुरू से मेधावी रहे अविनाश का चयन इससे पहले एसएसबी में असस्टिेंट कमांडेंट के पद पर हो चुका है। वह 2018 की पीसीएस परीक्षा में आबकारी निरीक्षक पद पर भी चयनित हुए थे। अविनाश ने अपनी सफलता का श्रेय पिता, मां सुमन त्रिपाठी और मामा डा. अरविंद कुमार शुक्ल को दिया है। वह नाना स्व. पं. प्रद्युमभन नारायण शुक्ल और बाबा जेआर त्रिपाठी को अपना आदर्श मानते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed