फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022: गोरखपुर में सीएम योगी की उम्मीदवारी से गड़बड़ाया विपक्षियों का गणित, अब खोजे जा रहे दमदार प्रत्याशी

Tue, 18 Jan 2022 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Jan 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
opposition Party disturbed by candidate of CM Yogi in Gorakhpur city Vidhan sabha seat
सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरने पर कांग्रेस पार्टी का गणित गड़बड़ा गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी द्वारा मैराथन बैठक में पार्टी प्रत्याशी का नाम तय होने के बावजूद अब बदली परिस्थितियों में नए सिरे से मंथन किया जाने लगा है।



कांग्रेस की ओर से जारी पहली सूची में जिले के खजनी विधानसभा क्षेत्र समेत गोरखपुर, बस्ती मंडल के कई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई। इसके बाद राष्ट्रीय सचिव एवं गोरखपुर बस्ती मंडल के प्रभारी राजेश तिवारी ने गोरखपुर सदर विधानसभा क्षेत्र समेत गोरखपुर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के दावेदारों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मैराथन मीटिंग की। इस दौरान गोरखपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी का नाम भी लगभग तय कर लिया गया।

opposition Party disturbed by candidate of CM Yogi in Gorakhpur city Vidhan sabha seat
सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

इसी बीच भाजपा ने सदर विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी। इसकी वजह से कांग्रेस पार्टी के सारे समीकरण ध्वस्त हो गए। अब पार्टी प्रत्याशी को लेकर नए सिरे से मंथन करने को मजबूर हो गई है। सोमवार को गोरखपुर मंडल के पार्टी प्रत्याशियों के अलावा पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय सचिव ने बैठक की। इसके बाद वे बस्ती मंडल के दावेदारों और पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए निकल गए।

 

opposition Party disturbed by candidate of CM Yogi in Gorakhpur city Vidhan sabha seat
कांग्रेस। - फोटो : सोशल मीडिया।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि बदली परिस्थितियों में गोरखपुर मंडल के दावेदारों और पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय सचिव ने सोमवार को भी बैठक की। इसके बाद बस्ती मंडल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के दावेदारों और पदाधिकारियों के साथ बैठक के लिए राष्ट्रीय सचिव बस्ती चले गए। पूरी उम्मीद है कि अगले तीन से चार दिनों में गोरखपुर मंडल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
opposition Party disturbed by candidate of CM Yogi in Gorakhpur city Vidhan sabha seat
बसपा - फोटो : अमर उजाला।

बदल गया समीकरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के एलान के बाद, राजनीतिक दलों का समीकरण बदल गया। बसपा में पहले से दावेदारी करने वाले नेताओं ने कदम पीछे खींच लिए हैं। कुछ से पदाधिकारियों ने संपर्क किया तो उन्होंने योगी के सामने लड़ने से खुद ही मना कर दिया। अब ऐसे में नए सिरे से मजबूत प्रत्याशी की तलाश शुरू कर दी गई है।

बसपा में शहर विधानसभा क्षेत्र से दो-तीन नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की थी। संजीव सिंह श्रीनेत ने तो बैनर-पोस्टर भी लगा दिए थे, लेकिन भाजपा ने जबसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रत्याशी बनाया है, सारे समीकरण बदल गए हैं। दावेदारी पेश करने वाले नेता अब साइलेंट मोड में आ गए हैं। वहीं, पार्टी के पदाधिकारी भी ऐसे प्रत्याशी की खोज में हैं, जो मजबूती से चुनाव लड़ सके। हालांकि, अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है।

 

विज्ञापन
opposition Party disturbed by candidate of CM Yogi in Gorakhpur city Vidhan sabha seat
बसपा - फोटो : amar ujala

अंदरखाने की खबर है कि दो-तीन नेताओं से पदाधिकारियों ने संपर्क साधा है, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने में रुचि नहीं दिखाई है। पार्टी वॉक ओवर देने के मूड में नहीं है। संगठन के एक पदाधिकारी ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। चर्चा यह भी है कि शहर से प्रत्याशी नहीं मिलने पर, दूसरे जिले से किसी बड़े नेता को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। महानगर अध्यक्ष आलोक मोदी का कहना है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी। प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही मजबूत प्रत्याशी का चयन कर लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed