फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंडी में प्याज की कीमतों में आई गिरावट, फुटकर में कम नहीं हुआ भाव, जानिए क्यों

Mon, 09 Nov 2020 08:55 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Nov 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
Onion prices down in gorakhpur mahewa mandi
महेवा मंडी में आलू प्याज की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
मध्य प्रदेश, राजस्थान और अफगानिस्तान से आवक होने की वजह से गोरखपुर के महेवा मंडी में प्याज की कीमतों में 15 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि थोक मंडी में प्याज के दामों में आई कमी का फायदा फुटकर खरीदारों को नहीं मिल रहा। फुटकर में प्याज 60 से 70 रुपये प्रति किलो ही बिका, जोकि पहले से बिक रहा है।
Onion prices down in gorakhpur mahewa mandi
महेवा मंडी में आलू प्याज का नापतोल करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि शुक्रवार को महेवा मंडी में प्याज के दाम 45 से 53 रुपये किलो के बीच थे। जबकि एक दिन बाद शनिवार को 30 से 45 रुपये किलो के बीच प्याज बिका। इस तरह प्रति किलो करीब 15 रुपये की गिरावट आई, लेकिन फुटकर में दाम कम नहीं हुए। इस कारण आम जनता को इसका कोई फायदा नहीं हुआ।
Onion prices down in gorakhpur mahewa mandi
महेवा मंडी में प्याज खरीदने पहुंचे फुटकर विक्रेता। - फोटो : अमर उजाला।
माना जा रहा है कि यदि इसी तरह थोक मंडी में भाव कम होते रहे तो एक दो दिन में फुटकर में भी प्याज के दाम कम हो जाएंगे। इसकी एक वजह यह भी है कि अब दूसरे प्रदेशों से ही नहीं विदेश से भी सस्ता प्याज आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Onion prices down in gorakhpur mahewa mandi
प्याज। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश और राजस्थान से आ रहा सस्ता प्याज
मध्य प्रदेश और राजस्थान से सस्ता प्याज आने लगा है। इस कारण महेवा मंडी में प्याज के दाम में कमी आई है। इंदौर में प्याज पिछले दो-तीन दिनों से 25-32 रुपये किलो बिक रहा है। अलवर में भी नए प्याज का यही दाम है। आढ़ती हाजी ईसा मोहम्मद ने बताया कि नासिक में प्याज 30-40 रुपये किलो बिक रहा है। इसलिए वहां से प्याज नहीं मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Onion prices down in gorakhpur mahewa mandi
अफगानी प्याज। - फोटो : अमर उजाला
अफगानिस्तान का प्याज भी आया
महेवा मंडी में रविवार को अफगानिस्तान का प्याज भी आ गया। आढ़ती शम्स तबरेज राइन ने बताया कि अमृतसर से मंडी में अफगानी प्याज आया है। आढ़ती सेराज अहमद ने बताया कि इजीप्ट से भी अगले दो-तीन दिनों में प्याज पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले प्याज का स्वाद अच्छा नहीं होता है। इसलिए इसकी मांग कम रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed