गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो स्थित लक्ष्मीपुर गांव में चचेरी बहन की शादी में शामिल होने ससुराल से आई शिवानी (20) की रविवार की देर रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। शिवानी की आठ महीने पहले देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के अवस्थी गांव में शादी हुई थी।
उसका शव घर के पास बने टॉयलेट में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। एसपी नार्थ के नेतृत्व में फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम ने साक्ष्य जुटाए। जंगल रसूलपुर नंबर दो निवासी प्राथमिक विद्यालय की रसोइया नोहरी देवी ने आठ माह पहले अपनी बेटी शिवानी की शादी देवरिया के रुद्रपुर अवस्थी गांव निवासी भीम निषाद से की थी।
2 of 8
मृतक शिवानी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नोहरी ने बताया कि तीन दिन पूर्व शिवानी चचेरी बहन अमिता की शादी में शामिल होने ससुराल से आई थी। रविवार की रात घर से करीब दो सौ मीटर दूर जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच शिवानी स्टेज से उतरकर चली गई।
3 of 8
बेटी की हत्या पर रोती बिलखती मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देर रात जब नोहरी घर पहुंचीं तो शिवानी वहां नहीं मिली। बड़ी बेटी से पूछताछ करने पर पता चला कि वह काफी पहले ही घर आ गई थी। परिजनों ने तलाश शुरू की तो घर के पास बने टॉयलेट के दरवाजे के नीचे से हाथ दिखा।
4 of 8
बेटी की हत्या पर रोती बिलखती मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरवाजा खोला गया तो खून से लथपथ शिवानी की लाश पड़ी मिली। धारदार हथियार से उसका गला रेता गया था। शिवानी की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर कुछ ही देर में एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र, थाना पुलिस, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम पहुंच गई।
5 of 8
बेटी की हत्या पर रोती बिलखती मां और मृतक शिवानी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने नोहरी देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कॉल डिटेल, गांव के लोगों के बयान और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस गांव के एक युवक की तलाश कर रही है। संदिग्ध के परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।