फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यू ईयर पर भारतीयों को नेपाल में मिल रही है भारी छूट, लग रहा है लोगों का जमावड़ा

Wed, 01 Jan 2020 11:02 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: विजय जैन Updated Wed, 01 Jan 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
new year celebration in nepal pokhra
नेपाल। - फोटो : अमर उजाला

नए साल के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नेपाल पर्यटन से जुड़े लोग सबसे ज्यादा भारतीय पर्यटकों को ही पसंद करते हैं। भारतीय पर्यटक जहां परिवार के साथ घूमना पसंद करते हैं, वहीं नेपाल की खूबसूरत पर्यटक स्थली के अलावा धार्मिक यात्रा भी करते हैं। नववर्ष 2020 के स्वागत व पिकनिक को लेकर पूरे नेपाल में व्यापक तैयारियां पूरी हैं। खासकर युवा पीढ़ी और बच्चों की ओर से पिकनिक का लुफ्त उठाने के लिए पोखरा के स्पॉट एवं मीनू संग्रह का काम पूरा कर लिया है।

new year celebration in nepal pokhra
नेपाल। - फोटो : अमर उजाला

विजिट नेपाल 2020 के तहत नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नेपाल पर्यटन विभाग की ओर से भारतीय पर्यटको के लिए विशेष तैयारी की गई है। जिसमें सुविधा के साथ भारी छूट का भी प्रावधान है। पर्यटन बोर्ड का लक्ष्य भारत से नेपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या में 25 प्रतिशत की वृद्धि करने का है। नेपाल टूरिज्म के लिए भारत एक बड़ा मार्केट है। सबसे अधिक टूरिस्ट भारत से ही आते हैं। सिद्धार्थ होटल संघ के भैरहवा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश श्रेष्ठ के बताया कि नेपाल सरकार विजिट नेपाल 2020 मना रही है।

new year celebration in nepal pokhra
nepal - फोटो : Social media

देश-विदेश के स्वादिष्ट खाना फूड स्ट्रीट के माध्यम से सस्ते दर पर मिलेगा, वहीं होटल और रेस्टोरेंट से जुड़े लोगों 20 से 30 फीसदी छूट मिलेगा। लेकसाइड पोखरा के होटल मालिक के अनुसार नए वर्ष में बच्चों के लिये नए-नए गेम का भी इंतजाम है। नेपाल टूर एंड ट्रैवेल बेलहिया के संचालक श्रीचंद गुप्ता ने बताया कि होटल और रेस्टोरेंट से जुड़े लोग बेहतर तैयारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
new year celebration in nepal pokhra
nepal - फोटो : Social media

क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू कुमार साव ने बताया कि भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से नेपाल जाने वाले भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों कि संख्या अत्यधिक रहती है। सड़क मार्ग से औसतन प्रतिदिन छोटे बड़े 400 वाहन पर्यटकों, यात्रियों को लेकर नेपाल आते-जाते हैं। जिसको लेकर सीमा के दोनों तरफ पर्यटको को रुकने सहित दोनों देशों की सरकार की तरफ से कस्टम, आब्रजन सहित सारी सुविधाएं की गई है। नववर्ष में जाम की समस्या न हो, इसका खास ख्याल रखा जाएगा।

विज्ञापन
new year celebration in nepal pokhra
nepal - फोटो : Social media
भारतीय फ़िल्म स्टारों का भी सहारा
नेपाल में बहुत से होटल संचालक नए साल पर जहां भारतीय फिल्म कलाकारों को बुला रहे हैं, वहीं बहुत से होटल में डीजे, पार्टी का इंतजाम है। लुम्बिनी, भैरहवा, चिवन व पोखरा में फूड स्ट्रीट का प्रोग्राम आयोजित होगा।

पिछले वर्ष दो लाख से अधिक भारतीय टूरिस्ट गए नेपाल
ट्रैफिक विभाग बेलहिया के मुताबिक पिछले वर्ष 2,00,000 से अधिक भारतीय नेपाल घुमने आए थे। इसमें ज्यादातर महिलाएं और युवा वर्ग के लोग थे। नेपाल की अर्थव्यवस्था में टूरिज्म का बड़ा योगदान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed