नए साल में शहर में खूब मौज-मस्ती और धमाल होगा। इस जश्न को मनाने के लिए शहर के होटल, रेस्टोरेंट और मॉल सजकर तैयार हो चुके हैं। डीजे, आरकेस्ट्रा के साथ ही साथ फायर और रशियन बैले के साथ साल 2019 की विदाई और नए साल 2020 का स्वागत करने के लिए शहरवासियों ने पूरी तैयारी कर ली है। शहर के रिजॉर्ट, रेस्टोरेंटों व होटलों ने भी नए साल को खास बनाने के लिए 31 दिसंबर को मेहमानों के लिए खास तैयारी कर रखी है। जिसमें म्यूजिक, डांस, और मस्ती के साथ ही फोटो शूट को खास तौर पर जोड़ा गया है। दिल्ली, मुंबई और लखनऊ के कलाकार गोरखपुर में अपनी प्रस्तुतियां देने के लिए आ रहे हैं।
नए साल के आगाज को शहर सजकर तैयार, यहां कर सकते हैं धमाकेदार पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रशियन बैले से बिखेरेंगे आकर्षण
रशिनय बैले और फायर डांस करने के लिए 40 से अधिक कलाकारों का समूह गोरखपुर आ रहा है। रेडियंट रिजॉर्ट में न्यू ईयर नाइट को खास बनाने के लिए ये कलाकार रशियन बैले और फायर डांस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके साथ ही लेजर शो भी यहां का खास आकर्षण होगा। रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर फैज शेख ने बताया कि नए के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई है। यहां पर कपल इंट्री 4000 और स्टैग इंट्री (एक आदमी) 25 सौ रुपये में होगी।
गोरखपुर क्लब में आएंगे दिल्ली के कलाकार
गोरखपुर क्लब में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा। इस जश्न को 20-20 नाम दिया गया है। क्लब के महासचिव पीयूष बंका ने बताया कि दिल्ली के डांस ग्रुप और डीजे जश्न के खास आकर्षण होंगे। जो 2019 के हिट गानों के साथ खुद तो डांस करेंगी ही, साथ में क्लब के सदस्यों को भी झूमने पर मजबूर करेंगे। इसके अलावा ठीक 12 बजे आतिशबाजी की भी योजना तैयार की गई है।
रेस्टोरेंट व मॉल में भी कई ऑफर्स
नए साल पर शहर के रेस्टोरेंट ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुटाने के लिए काफी तैयारियां की हैं। काली मंदिर स्थित ब्लैक सॉल्ट रेस्टोरेंट में नए साल का जश्न स्थानीय गायकों के गीतों के जादू के साथ मनाया जाएगा। यहां 650 रुपये में खाने के साथ संगीत और सेल्फी प्वाइंट का लुत्फ उठाया जा सकता है। इसी क्रम में वीनस मॉल के फूडी-वूडी में न्यू ईयर सेलेब्रेशन डीजे और फोटोशूट के साथ किया जा रहा है। आयोजक वी प्लानर के उत्कर्ष ने बताया कि स्टैग एंट्री 700 एवं कपल इंट्री 1200 रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही क्लॉस बंक में आर्केस्ट्रा की, डीजे फूड की तैयारी की गई है। यहां स्टैग इंट्री 699, कपल एंट्री 1199 एवं फैमिली इंट्री 1999 रखी गई है।
द बिग बैंग में होगा नए साल का स्वागत
शहर के विजय चौक स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में नए साल का जश्न खास होगा। यहां दो ऑफर्स हैं कपल और दूसरा कपल विथ स्टे। कपल ऑफर में दो लोगों को चार हजार पांच सौ रुपये देने होंगे। इसमें एक कपल के एंट्री के साथ ही खाना, पीना और इंटरटेरमेंट के साथ ही गिफ्ट भी दिए जाएंगे। इनका दूसरा ऑफर आठ हजार पांच सौ रुपये का है। इसमें सभी वो सुविधाएं ग्राहकों को मिलेंगी जो पहले ऑफर में हैं। इसके साथ ही इस पैकेज में होटल में ही रात को रुकने की व्यवस्था होगी और अगले दिन का नाश्ता भी इस पैकेज में शामिल है।