भारत नेपाल सीमा सोनौली पर बुधवार की शाम 5.30 पर माहौल गर्म हो गया। दोनों तरफ से खूब हो हल्ला हुआ, जिससे सुरक्षा कर्मी परेशान हो गए। मौके पर भारत नेपाल दोनों देशों के अधिकारी पहुंचकर हालात को सामान्य बनाने में जुटे रहे। आक्रोशित नेपाली जवानों ने जमकर नारेबाजी की। उन्हें समझाने में अधिकारी जुटे रहे। रात 8.30 तक सीमा पर बैरियर गिरा रहा और लोग नारेबाजी करते रहे। सीमा पर तनाव का माहौल बना हुआ है।
एसएसबी महिला कर्मी पर नेपाली महिलाओं ने किया हमला, तस्वीरों में देखें सीमा पर तनाव का माहौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये है पूरा मामला
सोनौली कस्बे के दो नंबर गली के रास्ते भारत से नेपाल सामान लेकर जाने के दौरान बुधवार को शाम 5.30 बजे ड्यूटी पर तैनात एसएसबी महिला जवान ने एक महिला को रोक दिया। इसके बाद नेपाल से कुछ महिलाओं का झुंड ड्यूटी पर तैनात महिला एसएसबी जवान पर हमला कर दिया और नेपाल भाग गए। साथ ही नेपाल बेलहिया पुलिस बैरियर को गिरा कर आवागमन बंद कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी।
यह देख दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई और सीमा उस पार नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के जवान मूक दर्शक बने रहे। वहीं इसे लेकर भारतीय नागरिकों में आक्रोश बढ़ गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम नौतनवां और क्षेत्राधिकारी ने नेपाल सशस्त्र पुलिस के अधिकारियों को बुलाकर सख्त कार्रवाई की बात कही।