फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NEET 2022: चमकी गोरखपुर की मेधा, खूब हुआ चयन

Fri, 09 Sep 2022 11:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Sep 2022 11:39 AM IST
विज्ञापन
NEET Result 2022 in gorakhpur
NEET UG 2022 Toppers - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

एम्स, राजकीय और निजी मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के नतीजों में शहर के मेधावियों का दबदबा है। गोरखपुर की मेधा चमकी है।



बशारतपुर के स्पर्श चौधरी ने 720 में 700 मार्क्स हासिल करके मान बढ़ाया है।  स्पर्श को ज्यादातर एम्स या फिर राजकीय मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिल जाएगा। आल इंडिया रैंक 53वीं है। स्पर्श के पिता डॉ राकेश चौधरी और मां डॉ अनुराधा सिंह भी डॉक्टर हैं। नीट में सफलता पाने वाले तमाम विद्यार्थियों के माता-पिता डॉक्टर हैं। अपर निदेशक स्वास्थ्य कार्यालय में तैनात डॉ पीके श्रीवास्तव के बेटे आदित्य श्रीवास्तव को 652 मार्क्स मिले हैं।

 

NEET Result 2022 in gorakhpur
स्टार पीएमटी ट्यूटोरियल - फोटो : अमर उजाला।

स्टार पीएमटी ट्यूटोरियल: आयुषमणि त्रिपाठी व प्रत्यय ने बढ़ाया मान
स्टार पीएमटी ट्यूटोरियल के छात्र-छात्राओं ने नीट में शानदार प्रदर्शन किया है। आयुष मणि त्रिपाठी ने 720 में से 690 मार्क्स हासिल करके मान बढ़ाया है। आयुष के पिता डॉ दिलीपमणि त्रिपाठी हैं। वह शहर वरिष्ठ सर्जन व यूरोलॉजिस्ट हैं। प्रत्यय किशोर ने 680 मार्क्स हासिल किया है। प्रदीत महंती को 670, मोहम्मद सलीम को 665, शिवम शुक्ला को 654, खुशी सिंह को 651 और विवेक कुमार सिंह को 648 मार्क्स मिले हैं। निलेश चौधरी को 647, प्रशांत शुक्ला को 644 और प्रगति राजपूत को 640 मार्क्स मिले हैं। निदेशक डॉ राहुल राय ने बताया कि संस्थान से तैयारी करने वाले 292 छात्र-छात्राओं का चयन नीट में हुआ है। 46 मेधावियों को 600 से ज्यादा मार्क्स मिले हैं। मिशन नीट के 90 मेधावी सफल हुए हैं। 23 वर्षों से बेहतरीन नतीजे दिए जा रहे हैं। मेधावियों को सम्मानित भी किया गया है।

 

NEET Result 2022 in gorakhpur
सपा जिलाध्यक्ष के बेटे का चयन - फोटो : अमर उजाला।

सपा जिलाध्यक्ष के बेटे का चयन
सपा के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव के बेटे सौरभ यादव का भी नीट में चयन हुआ है। सौरभ को 640 मार्क्स मिले हैं। आल इंडिया रैंक 6537 है। सौरभ के चयन पर पिता व मां सुमन यादव ने खुशी जताई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
NEET Result 2022 in gorakhpur
आरपीएम एकेडमी - फोटो : अमर उजाला।

आरपीएम एकेडमी: केक काटकर मनाया जश्न, मेधावी सम्मानित
नीट में सफलता हासिल करने वाले आरपीएम एकेडमी के मेधावियों को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। सिविल लाइंस स्थित हॉल और कुसम्ही स्कूल में केक काटा गया। स्कूल की छात्रा प्रियंवदा आर्या ने 720 में से 671 मार्क्स हासिल करके कमाल किया है।  फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में अच्छे मार्क्स हासिल किए हैं। प्रियंवदा के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। आदित्य श्रीवास्तव ने भी 652 मार्क्स हासिल करके मान बढ़ाया है। मोहम्मद मलिक माज ने 630, अंकित सैनी ने 629, सुब्रत गुप्ता ने 614, संभव अग्रवाल ने 612 और दिवाकर जायसवाल ने 610 मार्क्स हासिल किए हैं। नतीजों पर चेयरमैन अजय शाही व वाइस चेयरमैन आराधना शाही ने बताया कि करीब 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की है। निदेशक अरिहंत शाही ने कहा कि ज्यादातर को एम्स व राजकीय मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिल जाएगा।


 

विज्ञापन
NEET Result 2022 in gorakhpur
पीएन नेशनल पब्लिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला।

पीएन नेशनल पब्लिक स्कूल: मेधा सिंह ने बढ़ाया मान
पीएन नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी नीट में अच्छा प्रदर्शन किया है। मेघा सिंह ने 720 में से 662 मार्क्स हासिल किए हैं। त्रिदेव प्रताप सिंह ने 651,नूर अफशा नाज ने 632, कुशाग्र कौशिक ने 620, आदित्य सहनी ने 612 और शालिनी यादव ने 609 मार्क्स हासिल करके स्कूल का मान बढ़ाया है। स्कूल के निदेशक इंजीनियर दीपक सिंह ने मेधावियों व उनके परिजनों को सम्मानित किया। निदेशक ने कहा कि पीएन नेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मेडिकल की तरह की इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में भी शानदान प्रदर्शन किया था।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed