फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हवन और पूजन से 'देवीमय' हुआ शहर का वातावरण, तस्वीरों में देखें भक्तों ने की मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना

Sun, 25 Oct 2020 03:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 25 Oct 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
Navratri 2020 last day kanya pujan hawan time muhurat vidhi vrat paran navratri parana
Durga Puja 2020। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कहीं भजनों की गूंज तो कहीं हवन की आरती के साथ 'स्वाहा' के स्वर, रविवार को नवरात्रि की नवमी का नजारा कुछ ऐसा ही दिखा। हवनकुंड के पवित्र धुएं से घिरे देवी मंदिर और पूजा पंडाल धूप, अगरबत्ती व हवन की खुशबू से दिनभर सराबोर होते रहे।

Navratri 2020 last day kanya pujan hawan time muhurat vidhi vrat paran navratri parana
Durga Puja 2020। - फोटो : अमर उजाला।

घरों में आज मां दुर्गा के नौवां स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना हो रही है। हवन के बाद कई घरों में नौ कन्याओं के रूप में पधारी मां दुर्गा की लोगों ने श्रद्धा के साथ पांव पखार उनका पूजन किया। जहां एक तरफ लोगों ने घरों में पूजन की व्यवस्था में जुटे रहे तो वहीं दूसरी तरफ काफी संख्या में देवी भक्तों ने तड़के ही देवी दर्शन के लिए माता के मंदिरों का रुख किया।

Navratri 2020 last day kanya pujan hawan time muhurat vidhi vrat paran navratri parana
Durga Puja 2020। - फोटो : अमर उजाला।

मंदिरों और पंडालों में देवी गीत माहौल को मातामय बना रहे हैं। कुछ ने घरों पर हवन कराया तो कुछ लोगों ने मंदिरों और पंडालों में सामूहिक हवन कर नौ दिन के उपवास की पूर्णाहुति दी। नौं दिनों से माता की भक्ति में लीन व्रतियों ने हवन और कन्या पूजन के बाद पारण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2020 last day kanya pujan hawan time muhurat vidhi vrat paran navratri parana
Kanya Pujan 2020 - फोटो : अमर उजाला।
अघोर पीठ पर हुआ कन्या पूजन
अघोर पीठ ट्रांसपोर्ट नगर में मां दुर्गा के नौ स्वरूप रूपी नौ कन्याओं का पूजन किया गया। उन्हें भोजन, पात्र, फल और दक्षिणा स्वरूप उपहार दिए गए। पीठ प्रमुख छबीले राम ने नवमी पूजन के बाद कन्या पूजन किया।
विज्ञापन
Navratri 2020 last day kanya pujan hawan time muhurat vidhi vrat paran navratri parana
Durga Puja 2020। - फोटो : अमर उजाला।
मंदिरों में भी हुए हवन
शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने हवन के साथ व्रत की पूर्णाहुति दी। सुबह से ही गोलघर काली मंदिर, जाफरा बाजार शीतला माता मंदिर, मेडिकल कॉलेज रोड विंध्यवासिनी मंदिर एवं दाउदपुर काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में हवन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed