नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार सुबह धर्मशाला में टिनघर पुलिया एवं सूरजकुंड में अग्रहरि पुलिया पर चल रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों जगहों पर अतिक्रमण मिला, जिसे उन्होंने तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद दोपहर में निगम की टीम पहुंची और अतिक्रमण को बुलडोजर से तोड़ दिया।
Gorakhpur News: जिले के आईएएस सुबह पहुंचे थे साफ-सफाई का जायजा लेने, दिखा अतिक्रमण- दोपहर में चल गया बुलडोजर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:00 PM IST
सार
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने पाया कि टिनघर पुलिया बड़ा नाला पर पोकलेन से सिल्ट निकाली जा रही थी। सफाई निरीक्षक रामविजय ने बताया कि रामलीला मैदान के पीछे भरत मिलाप से जटाशंकर चौराहा तक नाला पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण होने से सफाई में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन