{"_id":"666eccc53498eacdd902940f","slug":"the-bodies-of-the-victims-of-kuwait-fire-reached-gorakhpur-airport-causing-chaos-among-the-family-members-2024-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: कुवैत अग्निकांड के मृतकों का शव पहुंचा घर, मचा कोहराम- नम आंखों से दी आखिरी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: कुवैत अग्निकांड के मृतकों का शव पहुंचा घर, मचा कोहराम- नम आंखों से दी आखिरी विदाई
Sun, 16 Jun 2024 05:02 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 16 Jun 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
कुवैत अग्निकांड में गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी निवासी अंगद गुप्ता की भी मौत हो गई थी
- फोटो : अमर उजाला
कुवैत के मंगाफ शहर में बुधवार को हुए अग्निकांड में मारे गए अंगद और जयराम गुप्ता का शव शनिवार की सुबह उनके घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। जैसे ही ताबूत दरवाजे पर रखे गए तो दोनों परिवारों के लोग लिपटकर बिलखने लगे।
शव आने के बाद ताबूत पकड़ रोते बिलखते परिजन व स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अंतिम दर्शन के लिए ताबूत खुला, तो चेहरा देख परिजनों में चीत्कार मच गई। छोटे से बड़े तक हर कोई चीख-पुकार कर एक दूसरे को पकड़कर रो रहा था। बाद में शव को घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शनिवार सुबह 10:34 बजे तहसील प्रशासन की देखरेख में एयरपोर्ट से शव वाहन द्वारा अंगद गुप्ता का शव गोरखनाथ क्षेत्र के जटेपुर उत्तरी स्थित मिठाईलाल के हाते के पास उनके आवास पर लाया गया।
शनिवार सुबह 10:34 बजे तहसील प्रशासन की देखरेख में एयरपोर्ट से शव वाहन द्वारा अंगद गुप्ता का शव गोरखनाथ क्षेत्र के जटेपुर उत्तरी स्थित मिठाईलाल के हाते के पास उनके आवास पर लाया गया।
कुवैत अग्निकांड में मृतक गोरखपुर के जयराम गुप्ता व अंगद गुप्ता का शव गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा
- फोटो : अमर उजाला
ताबूत खुलते ही माहौल गमगीन हो गया। अंगद की पत्नी रीता देवी, बड़ी बेटी अंशिका, दोनों बेटे आशुतोष और सुमित कुमार ताबूत पकड़कर बिलख रहे थे। करीब एक घंटे बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए राजघाट ले जाया गया। बड़े बेटे आशुतोष कुमार ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर शव को रिसीव करने पहुंचे कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा, स्थानीय पार्षद पवन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। उधर, सरहरी संवाद के अनुसार, जयराम गुप्ता का शव शनिवार की सुबह करीब 11 बजे सरकारी शव वाहन से उनके घर पहुंचा।
विज्ञापन
आवास पर शव पहुंचने के बाद रोते बिलखते परिजन और स्थानी लोग
- फोटो : अमर उजाला
शव पहुंचते ही चीत्कार मच गई। पत्नी सुनीता एवं मां का रो-रो कर बुरा हाल था। वे बेहोश हो जा रही थीं। बेटा अर्णव एवं बेटी श्रेया का भी रो-रो कर बुरा हाल था। जिसे देख चौराहे एवं आसपास के लोग भी अपने आपको नहीं रोक पा रहे थे।