{"_id":"67e302c6fd384b9d7406a29f","slug":"gorakhpur-news-a-strong-identity-will-be-created-only-by-direct-communication-with-the-common-people-and-struggle-for-development-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-880934-2025-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओम प्रकाश पासवान की पुण्यतिथि: CM योगी ने किया याद, कहा- संघर्ष में जन्में, शून्य से शिखर तक का सफर किया तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओम प्रकाश पासवान की पुण्यतिथि: CM योगी ने किया याद, कहा- संघर्ष में जन्में, शून्य से शिखर तक का सफर किया तय
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:53 AM IST
सार
मुख्यमंत्री मंगलवार को पूर्व विधायक स्व. ओमप्रकाश पासवान की 29वीं पुण्यतिथि पर योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के सामने आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले रामगढ़ताल इलाका अराजकता का अड्डा था। बेटियां असुरक्षित थीं, व्यापारियों का अपहरण होता था। सड़कें बदहाल थीं, बिजली के लिए संघर्ष करना पड़ता था।
विज्ञापन
1 of 6
ओम प्रकाश पासवान की 29वीं पुण्यतिथि पर सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गरीबों, आमजन से संवाद और विकास के लिए संघर्ष करने वालों की मजबूत पहचान बनती है। ओमप्रकाश पासवान ने सामान्य परिवार में जन्म लिया। संघर्षों से बढ़कर उन्होंने शून्य से शिखर की यात्रा की। स्थानीय परिस्थितियों और लगातार संघर्षों से जूझते हुए भी सामान्य सीट पर कई बार विधायक बनकर साबित किया कि वे वास्तव में जनता के बीच लोकप्रिय हैं।
2 of 6
ओम प्रकाश पासवान की 29वीं पुण्यतिथि पर सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मंगलवार को पूर्व विधायक स्व. ओमप्रकाश पासवान की 29वीं पुण्यतिथि पर योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के सामने आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले रामगढ़ताल इलाका अराजकता का अड्डा था। बेटियां असुरक्षित थीं, व्यापारियों का अपहरण होता था। सड़कें बदहाल थीं, बिजली के लिए संघर्ष करना पड़ता था।
3 of 6
स्व ओम प्रकाश पासवान के बड़े पुत्र व केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि गरीब का बच्चा इंसेफेलाइटिस से मरता था, लेकिन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगती थी। किसान आत्महत्या और गरीब भूख से मरता था। पिछली सरकार हर जिले में माफिया पालती थी, जबकि भाजपा सरकार ने हर जनपद में मेडिकल कॉलेज देकर गरीबों को सुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
स्व ओम प्रकाश पासवान के छोटे पुत्र और बांसगांव विधायक विमलेश पासवान
- फोटो : अमर उजाला
विकास के लिए हाईवे, रेलवे, ब्रिज, फ्लाईओवर बन रहे हैं, जो सरकार और जनप्रतिनिधियों की मंशा को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने कहा कि जो जनप्रतिनिधि क्षेत्र में रहता है, उसे जनता बार-बार लोकतंत्र के मंदिर में भेजती है। सीएम ने कार्यक्रम में भाग लेने बड़हलगंज से आईं महिलाओं से संवाद किया।
विज्ञापन
5 of 6
ओम प्रकाश पासवान की 29वीं पुण्यतिथि पर सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
ड्रोन दीदी की चर्चा करते हुए कहा कि लखपति दीदी को भविष्य में करोड़पति दीदी बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश के साथ-साथ गोरखपुर में भी बिना जाति, क्षेत्र, भाषा, मजहब देखे विकास कार्य हुए। यहां एक लाख गरीबों के मकान बन गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।