फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Killer Brides Game Pragatis parents are unaware of the murder brother said they will not able to bear shock

औरैया की कातिल दुल्हन: प्रगति के मां-बाप को नहीं है हत्या की खबर, भाई बोला- वो नहीं बर्दाश्त कर पाएंगे सदमा

Wed, 26 Mar 2025 07:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Mar 2025 07:00 PM IST
सार

Auraiya News: पुलिस की जांच में दिलीप हत्याकांड में पत्नी प्रगति उसके प्रेमी अनुराग सहित करीब छह से सात लोगों की संलिप्तता पाई गई थी। सीसीटीवी फुटेज से चेहरे प्रमाणित हो जाने व सबूत मिलने पर पुलिस ने शूटर रामजी निवासी अछल्दा, प्रेमी अनुराग, प्रेमिका प्रगति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
Killer Brides Game Pragatis parents are unaware of the murder brother said they will not able to bear shock
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में दिलीप की हत्या में उसकी पत्नी प्रगति का हाथ होने की जानकारी पर सियापुर में सन्नाटा छाया रहा। वहीं प्रगति के बीमार माता-पिता को अभी तक दिलीप की हत्या किए जाने के बारे में जानकारी नहीं दी गई। बेटे का कहना है कि माता-पिता बहन की इस घिनौनी हरकत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। सियापुर निवासी प्रगति के पिता हरिगोविंद यादव, मां कमला देवी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इसके चलते परिजन किसी को भी उनसे मिलने नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन


प्रगति के भाई आलोक ने बताया कि बहन की शादी के बाद 19 मार्च को बहनोई दिलीप के हादसे में घायल हो जाने की जानकारी पर पिता की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। वहीं मां भी दामाद की स्थिति को लेकर रो-रोकर बेचैन थीं। दिलीप घर पर शादी के पहले भी आता जाता रहता था। इससे माता-पिता को उससे बहुत लगाव था। दिलीप की हत्या के पीछे बहन प्रगति की घिनौनी हरकत की जानकारी होने का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन

Killer Brides Game Pragatis parents are unaware of the murder brother said they will not able to bear shock
auraiya murder case - फोटो : amar ujala

प्रगति के मंसूबों की भनक होती, तो दिलीप से कभी शादी नहीं कराते
हाइड्रा मालिक दिलीप हत्याकांड के पीछे उसकी पत्नी प्रगति का हाथ सामने आने से लोग दंग रह गए। घटना के बाद से प्रगति के मायके पक्ष के लोगों की आंखों के आंसू नहीं थम रहे हैं। परिजनों ने कहा कि नालायक बेटी के मंसूबों की भनक लग जाती तो वह कभी उसकी शादी दिलीप से नहीं करवाते। दिलीप के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए।

Killer Brides Game Pragatis parents are unaware of the murder brother said they will not able to bear shock
auraiya murder case - फोटो : amar ujala

बिना मर्जी प्रगति की शादी करवाने का आरोप मनगढ़ंत
मैनपुरी के भोगांव के नगला दीपा निवासी दिलीप (24) की हत्या के बाद से उसकी ससुराल सियापुर थाना फफूंद में सन्नाटा पसर गया। वहीं, प्रगति के बीमार पिता हरगोविंद यादव, मां कमला देवी बेहाल हैं। उन्हें मौत के बार में जानकारी नहीं दी गई। वहीं भाई आलोक कुमार, आशुतोष, संतोष, भाभी सावित्री देवी स्वयं को कोसते दिखे। भाई आलोक ने कहा कि दिलीप से बिना मर्जी प्रगति की शादी करवाने का आरोप मनगढ़ंत है।

विज्ञापन

Killer Brides Game Pragatis parents are unaware of the murder brother said they will not able to bear shock
auraiya murder case - फोटो : amar ujala

बोला-परिवार के लिए मर चुकी है प्रगति
उसकी इस घिनौनी हरकत से वह परिवार के लिए मर चुकी है। दिलीप बहन पारुल का देवर था। वह बहुत ही सरल स्वभाव का व्यक्ति था। हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहता था। दिबियापुर में किराये पर रहकर व्यापार देखने के दौरान उसका घर आना-जाना लगा रहता था। प्रगति भी उससे काफी घुली मिली थी। शादी दोनों की रजामंदी से हुई थी। उसे या परिजन को जरा सी भी भनक लग जाती तो वह उसकी शादी कभी भी दिलीप से नहीं करवाते। उनकी न्याय पालिका से मांग है कि दिलीप हत्याकांड में शामिल उनकी बहन प्रगति सहित सभी हत्यारोपियों को फांसी की सजा दी जाए।

Killer Brides Game Pragatis parents are unaware of the murder brother said they will not able to bear shock
auraiya murder case - फोटो : amar ujala

शेष हत्यारोपियों की तलाश में आसपास के जिलों में दबिश जारी
पुलिस की जांच में दिलीप हत्याकांड में पत्नी प्रगति उसके प्रेमी अनुराग सहित करीब छह से सात लोगों की संलिप्तता पाई गई थी। सीसीटीवी फुटेज से चेहरे प्रमाणित हो जाने व सुबूत मिलने पर पुलिस ने शूटर रामजी निवासी अछल्दा, प्रेमी अनुराग, प्रेमिका प्रगति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना में शामिल शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा सहित आसपास के जिलों में दबिश दे रही है।

Killer Brides Game Pragatis parents are unaware of the murder brother said they will not able to bear shock
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

अनुराग के रिश्तेदार के पकड़े जाने पर कई राज से उठेगा पर्दा
दिलीप हत्याकांड में प्रगति व उसके प्रेमी अनुराग का हाथ सामने आने पर पुलिस भी अचंभित हो गई थी। पुलिस को दोनों के खिलाफ कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं मिला था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि अनुराग का एक रिश्तेदार आपराधिक किस्म का है। वह जेल भी जा चुका है, उसके संबंध भी कई गैंगस्टर से हैं।

Killer Brides Game Pragatis parents are unaware of the murder brother said they will not able to bear shock
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

किसकी क्या भूमिका रही स्पष्ट हो जाएगा
अनुराग ने उसी रिश्तेदार की मदद से दो लाख रुपये में शूटर बुक किए थे। प्रगति ने शूटर को मुंह दिखाई में मिले एक लाख रुपये एडवांस में दिए थे। पुलिस इस रिश्तेदार की तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार रिश्तेदार के मिलने पर गोली चलाने वाले से लेकर घटना में किसकी क्या भूमिका रही यह स्पष्ट हो जाएगा। आरोपियों की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि शूटर रामजी नागर से अनुराग का परिचय उसी रिश्तेदार ने कराया था।

संबंधित वीडियो-

Killer Brides Game Pragatis parents are unaware of the murder brother said they will not able to bear shock
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल व तमंचों की जांच रिपोर्ट का इंतजार
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने प्रगति, अनुराग, रामजी के पास से दो तमंचे, दो मोबाइल, बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया था। घटना में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की संलिप्तता व किस तमंचे से दिलीप पर गोली चलाई गई। इसकी जांच के लिए पुलिस ने मोबाइल व तमंचे विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजे थे। पुलिस को अब जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।

Killer Brides Game Pragatis parents are unaware of the murder brother said they will not able to bear shock
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

अनुराग के घर पर पसरा रहा सन्नाटा
अनुराग व प्रगति के घर में महज 15 फीट का फासला है। दिलीप की हत्या में प्रगति व अनुराग का हाथ सामने आने के बाद से उसके घर पर सन्नाटा छा गया। मंगलवार को उसके घर पर कोई भी पुरुष मौजूद नहीं मिला। सिर्फ उसकी बहन घर पर मौजूद थी।

पढ़ें- UP: अखिलेश यादव बोले- पहले कभी नहीं हुआ इतना भ्रष्टाचार, IAS के खिलाफ लिखनी पड़ी है एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed