फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teacher MLC Election 81.78 percent Voter Turnout in Gorakhpur-Basti Division

शिक्षक एमएलसी चुनाव: गोरखपुर-बस्ती मंडल में 81.78% मतदान, बस्ती सबसे आगे, गोरखपुर रहा पीछे

Fri, 23 Oct 2026 05:58 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Fri, 23 Oct 2026 05:58 PM IST
सार

बस्ती मंडल मुख्यालय के केंद्रों पर शाम चार बजे तक 86.5 फीसदी मतदान हुआ। जिले में बनाए गए 14 केंद्रों पर शाम चार बजे तक 2045 मतदाताओं में से 1768 ने मतदान वोट डाला। संतकबीरनगर में 86.30 प्रतिशत हुआ। मेंहदावल में तीन सेवानिवृत्त शिक्षकों को सपा के एजेंट ने आपत्ति जताते हुए मतदान से रोका।

विज्ञापन
Teacher MLC Election 81.78 percent Voter Turnout in Gorakhpur-Basti Division
शिक्षक एमएलसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन में शुक्रवार को गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में शाम चार बजे तक 81.78 प्रतिशत मतदान हुआ। बस्ती में सबसे ज्यादा 86.5 फीसदी तो वहीं गोरखपुर में सबसे कम 76.77 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के गृह जनपद में 76.86 तो वहीं सपा के समर्थन पर चुनाव लड़ रहे डॉ. संजयन त्रिपाठी के गृह जनपद गोरखपुर में महज 76.77 मतदान हुआ।

विज्ञापन

गोरखपुर में कुछ बूथों पर हल्की नोकझोंक की घटनाएं सामने आईं, हालांकि प्रशासन ने स्थिति संभाल ली। वहीं संतकबीरनगर के मेंहदावल मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे तीन सेवानिवृत्त शिक्षकों को लेकर सपा के एजेंट के एतराज पर कुछ देर के लिए विवाद की स्थिति रही। गोरखपुर मंडल के महराजगंज जिले में शाम चार बजे तक 81.41 प्रतिशत मतदान हुआ। 3572 मतदाताओं में से 2908 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लक्ष्मीपुर ब्लॉक में सर्वाधिक 88.65 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं, महराजगंज सदर ब्लॉक में सबसे कम 76.92 प्रतिशत मतदान हुआ। कुशीनगर में शाम चार बजे तक 84.15 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 15 केंद्रों पर 3694 वोटरों में से 2942 ने मतदान किया। देवरिया में बनाए गए 16 केंद्रों पर कुल 80.53 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के 4278 मतदाताओं में से 3445 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बैतालपुर में सर्वाधिक 88.19 प्रतिशत और तरकुलवा ब्लॉक में सबसे कम 75 फीसदी वोट पड़े।

विज्ञापन

बस्ती मंडल मुख्यालय के केंद्रों पर शाम चार बजे तक 86.5 फीसदी मतदान हुआ। जिले में बनाए गए 14 केंद्रों पर शाम चार बजे तक 2045 मतदाताओं में से 1768 ने मतदान वोट डाला। संतकबीरनगर में 86.30 प्रतिशत हुआ। मेंहदावल में तीन सेवानिवृत्त शिक्षकों को सपा के एजेंट ने आपत्ति जताते हुए मतदान से रोका। बाद में अधिकारियों ने वोट डलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में 76.86 प्रतिशत मतदान हुआ। आठ केंद्रों पर कुल 2787 मतदाताओं में से 2142 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed