फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur News: शरीर को तपा रहा मौसम का बदलाव, अस्पताल में मरीजों की संख्या 500 के पार

Thu, 24 Nov 2022 01:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Nov 2022 01:29 PM IST
विज्ञापन
More than 500 patients of fever reaching OPD
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

दिन और रात के तापमान में तेजी से हो रहा बदलाव शरीर को तपा रहा है। बीते कुछ दिनों में अस्पतालों में बुखार और गठिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दोनों विभागों की ओपीडी में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।



बीमारों में कम उम्र के बच्चों की संख्या भी अच्छी खासी हैं। खांसी, जुकाम के के अलावा कुछ बच्चे निमोनिया से पीड़ित मिल रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि रोजाना ओपीडी में 120 से 140 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

 

More than 500 patients of fever reaching OPD
BRD - फोटो : अमर उजाला।

डॉ. राजेश ने बताया कि इनमें 80 फीसदी मरीजों को बुखार के साथ खांसी और जुकाम की समस्या है। कई मरीजों में डेंगू और चिकनगुनिया के भी लक्षण मिल रहे हैं। इनको जांच की सलाह दी जा रही है। यहां मेडिसिन विभाग की चार ओपीडी चलती है। वहीं,  बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन की तीन ओपीडी चलती है। सभी ओपीडी में प्रतिदिन सौ के आसपास मरीज पहुंच रहे हैं।

 

More than 500 patients of fever reaching OPD
डॉ. अमित मिश्रा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि बदल रहे मौसम में गठिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में आने वाले हर पांच में तीन मरीज गठिया की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि ठंड के कारण जोड़ों की धमनियां (आर्टिरीज) सिकुड़ जाती है। धमनियों के सिकुड़ने से जोड़ों में रक्त का तापमान कम हो जाता है और रक्त संचार धीमा हो जाता है। इसकी वजह से जोड़ों में असहनीय दर्द होना शुरू हो जाता है। पीड़ितों को ठंड से बचाव की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
More than 500 patients of fever reaching OPD
ओपोडी। - फोटो : अमर उजाला

ओपोडी में पहुंच रहे 60 फीसदी बच्चे निमोनिया के शिकार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 300 से 400 बच्चे इलाज के लिए आ रह हैं। इनमें 60 फीसदी मामले निमोनिया और सर्दी के मिल रहे हैं। बताया कि सर्द हवाओं की चपेट में आने से बच्चे जल्दी बीमार होते हैं। यह ठंड निमोनिया का कारण भी बनती है। लोग दिन में तापमान अधिक रहने से खुद और बच्चों को गर्म कपड़े नहीं पहना रहे हैं। ऐसे में शाम की ठंड उन्हें बीमार कर रही है। बताया कि इस मौसम में बच्चों को नंगे पांव न घूमने दें। उन्हें गर्म कपड़ों के साथ जूते पहनाएं।
 

विज्ञापन
More than 500 patients of fever reaching OPD
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

ठंड ने बढ़ाई शरीर में सूखेपन की समस्या
जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके वर्मा ने बताया कि बदल रहे मौसम ने शरीर में सूखेपन की समस्या बढ़ा दी है। बुजुर्गों और बच्चों में यह समस्या अधिक रहती है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि साबुन का इस्तेमाल ज्यादा न करें। गुनगुने पानी से नहाएं। शरीर पर नारियल व अन्य तेल, वैसलीन जैली आदि का इस्तेमाल करें। बताया कि ओपीडी में 150 से 170 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें 80 फीसदी मामले शरीर में सूखेपन की समस्या से जुड़े हैं। मधुमेह, किडनी, हृदय रोगियों को ऐसे मौसम में ज्यादा एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed