{"_id":"603f5521b1c65b06bd271695","slug":"miss-india-runner-up-manya-singh-reached-deoria","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिस इंडिया रनर अप बनने के बाद पहली बार अपने शहर पहुंची 'मान्या', तस्वीरों में देखें कैसे हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस इंडिया रनर अप बनने के बाद पहली बार अपने शहर पहुंची 'मान्या', तस्वीरों में देखें कैसे हुआ भव्य स्वागत
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 03 Mar 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Manya Singh
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के विक्रम विशुनपुर गांव की फेमिना मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह के जिले में प्रथम आगमन पर बुधवार को क्षेत्र में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने अपनी बेटी की प्रतिभा को दिल खोलकर सराहा। वहीं अपनों के बीच पहुंची मान्या भी सम्मान व अपार खुशी पाकर अभिभूत हो गईं। वह अपने कॉलेज भी गई, जहां से उन्होंने हाईस्कूल पास किया है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
2 of 5
Manya Singh
- फोटो : अमर उजाला।
बैतालपुर क्षेत्र के विक्रम विशुनपुर गांव की मान्या सिंह का बुधवार को जिले में प्रथम आगमन हुआ। रामपुर गौनरिया चौराहे पर लोगों ने उनके स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया। 11 बजे के करीब वहां पहुंचने पर लोगों ने अपने क्षेत्र की बेटी पर पुष्पवर्षा करके जोरदार स्वागत किया।
3 of 5
Manya Singh
- फोटो : अमर उजाला।
गुरुकुल विद्या मंदिर के मौजूद बच्चों से हाथ मिलाकर उनको गले लगाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वह इस क्षेत्र की बेटी हैं। सफलता में मां-बाप और क्षेत्र का बहुत बड़ा सहयोग होता है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कोई शार्ट कट रास्ता नहीं है। इसके लिए आपको परिश्रम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Manya Singh
- फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा कि मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। अब इस जमाने में जितना कंबल है उतना ही पैर फैलाने की जरूरत नहीं है। अब उससे बाहर पैर फैलाइए और सोच लंबा रखिए। स्वप्न देखना गलत नहीं, उस पर सही सोच और समय के साथ आगे बढ़िए। सफलता अवश्य कदम चूमेगी।
विज्ञापन
5 of 5
Manya Singh
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद वह देसही देवरिया क्षेत्र के सहवां स्थित लोहिया इंटर कॉलेज पहुंचीं। मान्या ने यहां से 2014 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। कॉलेज में पहुंचने पर शिक्षकों व छात्र/छात्राओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि यहां गुरुजनों ने मुझे सही शिक्षा और दिशा दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।