फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी के साथ हुई हैवानियत से बेसुध पड़ा परिवार, पिता बोले- 'पता होता तो हैवानों की ले लेता जान'

Sun, 31 Jan 2021 09:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 31 Jan 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Minor girl molested by gang in Kushinagar news update
प्रतीकात्मक तस्वीर।(इनसेट में घटनास्थल पर मौजूद लोग) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में हुई हैवाहिनत से पूरा जिला दहल उठा है। सात साल की मासूम बिटिया के साथ हुई दरिदंगी ने उसकी मां को बेसुध कर दिया है। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड की गैलरी में बैठी बिटिया की मां को कुछ भी होश नहीं है। उसकी आंखों से निकल रहे आंसू उसे अंदर से तोड़ रहे हैं। जुबां से केवल एक ही शब्द निकल रहा था कि बिटिया ने बिगाड़ा क्या था, जो ऐसी हैवनियत कर दी।

Minor girl molested by gang in Kushinagar news update
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

वहीं पिता के अदंर गुस्से का उबार भरा हुआ है। पिता ने बेटी की ऐसी हालत देखकर कहा कि ऐसे हैवानों की जान ले लेता लेकिन मजबूर हूं। क्योंकि बेटी का बाप हूं। हां, इतना जरूर है कि बिटिया को न्याय दिलाऊंगा जरूर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बिटिया के इलाज में हुई लापरवाही से परिवार टूट सा गया है। लेकिन आंखों में आंसू और दिल में गुस्से का उबार उन्हें टिकाएं रखा है। बिटियां की मां से बात करने की कोशिश की गई तो वह कुछ भी कहने से परहेज करती रहीं। पति और अपने 11 साल के बेटे के कंधों पर सहारा लेकर केवल उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे।

Minor girl molested by gang in Kushinagar news update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

दिल और दिमाग में उन हैवानों के प्रति घृणा इतनी थी कि अगर सामने होते तो उनकी जान ले लेती। लेकिन मजबूर थी। केवल अब बिटिया को ठीक होकर पैरों पर खड़ा देखना चाहती हैं। कुछ ऐसी ही कहानी बिटिया के पिता की थी। उन्हें यह पता नहीं था कि घर से निकली बेटी के साथ ऐसी हैवनियत होगी। बोलते-बोलते फफक पड़ते हैं और कहते हैं कि अगर पता होता तो उन हैवान दरिंदों की जान ले लेता।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Minor girl molested by gang in Kushinagar news update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

गांव के एक व्यक्ति ने अनजान युवक को दिया था लिफ्ट
मासूम के पिता ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति ने एक अनजान युवक को लिफ्ट दिया था। घटना से पहले उस युवक को मैंने देखा था। जब बेटी ने हुलिया बताना शुरू किया तो वह युवक उसी तरह से निकला। बिटिया ने बताया कि लंबे बाल, लंबा व्यक्ति, पैरों में चप्पल और साल ओढ़े हुए थे। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं है।
 

विज्ञापन
Minor girl molested by gang in Kushinagar news update
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

तीन बहनें और दो भाई
मासूम अपने घर में सबसे छोटी है। यही वजह है कि वह सबसे लाडली है। तीन बहनों और दो भाई में छोटी होने के कारण पूरा परिवार खूब प्यार देता है। पढ़ाई में रूचि होने की वजह से पिता ने उसे अपने साले के यहां पढ़ने के लिए भी भेज दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed