फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में धूप खिलने से मिली राहत, बाजार-पार्कों में लौटी रौनक

Sun, 15 Jan 2023 11:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 15 Jan 2023 11:52 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रविवार को भी मौसम ऐसे ही बना रहेगा। 16 जनवरी से न्यूनतम तापमान घटेगा, लेकिन अधिकतम तापमान बहुत ज्यादा नीचे नहीं आने की उम्मीद है। इससे दिन में तो ठंड से राहत बनी रहेगी मगर सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी।

विज्ञापन
Maximum mercury rose by 12 degrees in three days in Gorakhpur
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

नए साल में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी न केवल चटख धूप निकली बल्कि धूप का दायरा भी बढ़ा। सुबह आठ बजे धूप निकली और शाम चार बजे तक रही। इसका असर बाजार और पार्कों में देखने को मिली। पर्यटन स्थलों पर भी रौनक देखने को मिली। वहीं रविवार को खिचड़ी मेला के दिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। शनिवार की तुलना में रविवार को ठंड बढ़ गई है।



 

Maximum mercury rose by 12 degrees in three days in Gorakhpur
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

रामगढ़ताल में बड़ी संख्या में लोग बोटिंग का लुत्फ उठाते दिखे। खानपान के स्टॉल पर भी भीड़ जमी रही। पार्क भी बच्चों से फुल रहे। वायुमंडल में जमा कोहरा कम होने और सूरज निकलने से तीन दिन में अधिकतम पारा जहां 12 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा हैं वहीं न्यूनतम पारे में भी तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.7 और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

Maximum mercury rose by 12 degrees in three days in Gorakhpur
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रविवार को भी मौसम ऐसे ही बना रहेगा। 16 जनवरी से न्यूनतम तापमान घटेगा, लेकिन अधिकतम तापमान बहुत ज्यादा नीचे नहीं आने की उम्मीद है। इससे दिन में तो ठंड से राहत बनी रहेगी मगर सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी। सुबह के वक्त कोहरा भी पड़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maximum mercury rose by 12 degrees in three days in Gorakhpur
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

नौ घंटे देरी से आई गोरखधाम एक्सप्रेस
घने कोहरे के चलते ट्रेनों के देर से आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को गोरखधाम एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से देर शाम को पहुंची। वैशाली एक्सप्रेस 3:35 घंटे तथा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई। गोरखधाम एक्सप्रेस में पेंट्रीकार न होने से आने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed