फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Mahotsav 2023: गोरखपुर में ठंड को भूल लोग सोनू निगम के गानों पर जमकर झूमे, बॉलीवुड नाइट में खूब जमा

Sat, 14 Jan 2023 11:09 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 14 Jan 2023 11:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Mahotsav 2023 Forgetting cold in Gorakhpur people danced to songs of Sonu Nigam
गोरखपुर महोत्सव - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर महोत्सव के अंतिम दिन की बॉलीवुड नाइट में गायक सोनू निगम ने ऐसा रंग जमाया कि लोग ठंड को भूलकर जमकर थिरके। सोनू ने गीतों से ऐसा जोश भरा कि देर रात तक लोग उनके सुर से सुर मिलाकर झूमते गाते रहे।



सोनू ने शुरुआत ‘हर समंदर एक कतरा है’... गीत से यह कहते हुए की कि गोरखपुर के लोगों से मिलने की परिस्थिति लंबे समय बाद बनी है। इसके बाद बारी-बारी से ‘ऐसा पहली बार हुआ है सत्रह-अठरह सालों में’..., ‘दीवाना तेरा दीवाना, मैं हूं दीवाना तेरा’..., ‘हंस मत पगली प्यार हो जाएगा’... गाने सुनाकर दर्शकों में जोश भर दिया। उन्होंने जब अपने अलबम का हिट गाना ‘अब मुझे रात-दिन तुम्हारा ही खयाल है...’ गाया तो श्रोता उनके साथ गाने लगे। ‘सूरज हुआ मद्धम, चांद जलने लगा’..., ‘दिल डूबा तेरी आंखों में ये दिल डूबा’..., ‘दिल दीवाना ये दिल’... गीत के साथ तो कई युवाओं डांस करने लगे।
 
 

Gorakhpur Mahotsav 2023 Forgetting cold in Gorakhpur people danced to songs of Sonu Nigam
गोरखपुर महोत्सव - फोटो : अमर उजाला।

श्रोताओं का उल्लास देख सोनू पैरोडी सुनाने लगे, जिसे सुनने के बाद दर्शक बेकाबू हो गए। ‘सेनोरिटा मारिया’.., ‘जीने के हैं चार दिन’..., ‘कब तक जवानी छिपाओगी रानी’..., ‘दिल मांगता’... जैसे गीतों की प्रस्तुति से सोनू श्रोताओं के दिल में उतर गए। ‘जस्ट चिल चिल’... और ‘हंसती रहे तू हंसती रहे’... गीत सुनाकर उन्होंने श्रोताओं की फरमाइश पूरी की तो ‘बिजुरिया’... गाने की डिमांड भी आ गई। सोनू निगम ने जब यह मांग पूरी की तो पंडाल में मौजूद दर्शक नाचने लगे। तुमसे मिलकर... गाने के बाद संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं.. गीत गाकर दर्शकों में देशभक्ति का जोश भरा। इसके बाद उन्होंने ‘आज की रात होना है क्या’..., ‘कल हो न हो’..., ‘अभी मुझमें कहीं’... गीत गाकर महोत्सव को यादगार बना दिया।

 

Gorakhpur Mahotsav 2023 Forgetting cold in Gorakhpur people danced to songs of Sonu Nigam
गोरखपुर महोत्सव - फोटो : अमर उजाला।

देरी पर फूटा दर्शकों का गुस्सा, तोड़ी कुर्सिंयां
महोत्सव के अंतिम दिन बॉलीवुड नाइट में गायक सोनू निगम को शाम 7:30 बजे पहुंचना था, लेकिन वह रात 10 बजे तक मंच पर नहीं आए तो दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्शक कुर्सियां उठाकर विरोध दर्ज कराने लगे। इस बीच तोड़-फोड़ भी की गई। दर्शकों के गुस्से को शांत कराने के लिए सांसद व अभिनेता रवि किशन मंच पर पहुंचे और शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखें। संयम के साथ नजीर पेश करें। इसके बाद भी दर्शकों का उत्पात जारी रहा। रात 10:10 बजे जब सोनू मंच पर पहुंचे तो लोग शांत हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Mahotsav 2023 Forgetting cold in Gorakhpur people danced to songs of Sonu Nigam
गोरखपुर महोत्सव - फोटो : अमर उजाला।

महोत्सव की फिजा में घुली लोकगीतों की मिठास
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत आयोजित लोकरंग में शुक्रवार को लोकगीत, कथक और शास्त्रीय नृत्य पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रख्यात नृत्यांगना रुक्मिणी ने कथक के माध्यम से शिव स्तुति और संर्कीतन कर मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

विज्ञापन
Gorakhpur Mahotsav 2023 Forgetting cold in Gorakhpur people danced to songs of Sonu Nigam
गोरखपुर महोत्सव - फोटो : अमर उजाला।

इसके पूर्व गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा श्रेयांशी ने रंग सारी चुनरिया और लुक छुप न जाओ जी गीत पर भव्य प्रस्तुति दी। उनके बाद नृत्यांगना प्रतिभा साहू ने सलामे इश्क और मुझे नवलखा मंगा दे रे गीत पर सेमी क्लासिकल नृत्य से पूरे माहौल में जान फूंक दी।

आकर्षण का केंद्र लोकगायक राकेश श्रीवास्तव की अगुवाई में शारदा संगीतालय की ओर से प्रस्तुत लोकगीतों की बयार रही। अनन्या सिंह, अंजना, भावना और श्वेता सहित 12 सदस्यीय टीम ने निमिया के डार मईया, डोरे ली हिलोरवा गीत के साथ की। उसके बाद सोहर, मुंडन, शगुन, माटी कोड़ लोकगीतों को गाकर पूरे माहौल में मिठास घोल दी। अनीता सिंह ने पूर्वी लोकगीत अईले अगहनवा पिया, लायो मोर गवनवा और राजेश पुवइया ने मैं एक रोज गांव जो गया गीत सुनाकर कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की। प्रियंका एंड ग्रुप ने आई गिरी नंदनी गीत पर नृत्य कर माहौल को खुशनुमा बनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed