फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: फोरलेन पर चलती बस बनी आग का गोला, चालक ने सूझबूझ से बचाई जान

Mon, 08 Feb 2021 08:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Feb 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
massive fire on bus at Gorakhpur four lane
fire - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार दोपहर एक बड़ी घटना होने से बच गई। यहां रामगढ़ताल इलाके के अंतर्गत अजवनिया गांव के सामने फोरलेन पर दोपहर करीब 1:30 बजे चलती बस में अचानक आग लग गई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...



 

massive fire on bus at Gorakhpur four lane
fire - फोटो : अमर उजाला।

धुआं निकलता देख ड्राइवर ने सूझबुझ से गाड़ी को साइड में खड़ा किया, इससे पहले ही बस आग के गोले में तब्दील हो गई। चालक सकुशल बाहर निकल गया और बस धू-धू कर जल गई। बाद में पहुंची दमकल की गाड़ी ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।

 

massive fire on bus at Gorakhpur four lane
fire - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, गुप्ता बस सर्विस झुंगिया बाजार मेडिकल कॉलेज की बस संख्या यूपी 72 टी 8687 को बस चालक ज्ञानचंद सिकरीगंज के बसवारी गांव के निवासी ने बस में बरहुआ पेट्रोल पंप से तेल भराया और अकेले ही चौरी चौरा से सवारी के लिए निकल पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
massive fire on bus at Gorakhpur four lane
fire - फोटो : अमर उजाला।
रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के अजनिया गांव के सामने फोरलेन पहुंचा था कि बस से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते देख बस चालक ने बस को साइड में ज्यो ही खड़ा किया कि बस आग के गोले में तब्दील हो गई और धू-धू कर जलने लगी।
 
विज्ञापन
massive fire on bus at Gorakhpur four lane
fire - फोटो : अमर उजाला।

स्थानीय लोग जलती बस को देख इकट्ठा हो गए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पीआरबी और आजाद नगर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। दमकल को सूचना दिया गया। मौके पर दमकल ने लोगों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी। आजाद नगर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बस में अकेला चालक ही था जो सुरक्षित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed