{"_id":"6a876bf4b018acd15508f0d6","slug":"income-certificate-obtained-using-forged-documents-fir-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1424600-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कूटरचित दस्तावेज से बनवाई आय, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कूटरचित दस्तावेज से बनवाई आय, प्राथमिकी दर्ज
Fri, 21 Aug 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गीडा थाना क्षेत्र के पिपरी मुश्तकील गांव का मामला
गीडा। गीडा थाना क्षेत्र के पिपरी मुश्तकील गांव में कूटरचित दस्तावेजों के जरिये आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र बनवाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर सीओ गीडा के आदेश से पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ जालसाजी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
पिपरी मुश्तकील निवासी नारद यादव ने पुलिस को बताया कि उनके भाई रमाशंकर की शादी महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के कोटिया निवासी माया से हुई थी। चार नवंबर 1996 को रमाशंकर की मौत के बाद माया ने चिलुआताल थाना क्षेत्र के बौरडीह निवासी राम वचन से दूसरी शादी कर ली। शिकायत के अनुसार, इस शादी से माया के तीन बच्चे खुशबू उर्फ रंगीता उर्फ सुधा, आनंद कुमार और पवन कुमार हुए। तीनों के नाम बौरडीह गांव के राशन कार्ड और परिवार रजिस्टर में दर्ज हैं। आरोप है कि इन अभिलेखों में दर्ज विवरण के बावजूद कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अधिकारियों को गुमराह किया गया और आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र बनवाए गए। जानकारी मिलने पर नारद यादव ने सीओ गीडा आभा सिंह से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
सीओ के आदेश पर पुलिस ने आरोपी माया, राम वचन समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस अब प्रमाणपत्र बनवाने में इस्तेमाल दस्तावेजों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।