फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Speeding trailer runs over mother and son in Gorakhpur; both die

गोरखपुर में हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मां-बेटे को कुचला, दोनों की मौत, दवा लेने जा रहे थे आजमगढ़

Fri, 21 Aug 2026 03:15 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बड़हलगंज (गोरखपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, बड़हलगंज (गोरखपुर) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 21 Aug 2026 03:15 PM IST
सार

दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारी। बिंदु देवी (42) और उनके 16 वर्षीय पुत्र सूरज यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Speeding trailer runs over mother and son in Gorakhpur; both die
हादसे में मां-बेटी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गोरखपुर जिले के दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रामनगर पुलिस बूथ के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर को कुछ दूर खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर बिना परिजन के दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 

विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी बिंदु देवी (42) पत्नी राजकुमार अपने 16 वर्षीय पुत्र सूरज यादव के साथ बाइक से आजमगढ़ दवा लेने जा रही थीं। दोनों रामनगर पुलिस बूथ के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मां-बेटे बाइक समेत ट्रेलर के नीचे आ गए। चालक ट्रेलर रोकने के बजाय दोनों को कुचलते हुए कुछ दूर तक चला गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में में परिजनों के बगैर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर को भी कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए और ट्रेलर चालक के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन

दोहरीघाट थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान बड़हलगंज के बेलवा गांव निवासी मां-बेटे के रूप में हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed