फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नेपाल के पाथिभरा जंगल में लगी आग, छह दिन बाद भी नहीं पाया जा सका काबू

Thu, 31 Dec 2020 04:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 31 Dec 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
Massive fire in Pathibhara forest at Nepal
nepal news - फोटो : अमर उजाला।

नेपाल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल तापलेजुंक जिले के पाथिभरा जंगल में पिछले एक सप्ताह से आग लगी है। यह आग बढ़ती ही जा रही है। आग की चपेट में आने से जंगल क्षेत्र में रहने वाले लाल पांडा सहित अन्य वन्यजीव जंतुओं पर संकट उत्पन्न हो गया है। मौके पर नेपाली सेना और पुलिस के जवान हेलीकॉप्टर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। तापलेजुंक जिले के पाथिभरा जंगल में शुक्रवार को लगी आग पर नेपाली आर्मी गुरुवार को भी काबू नहीं पा सकी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...


 

Massive fire in Pathibhara forest at Nepal
nepal news - फोटो : अमर उजाला।

नेपाल वन विभाग प्रभारी फुग्यु बाबू शेरपा ने बताया कि पर्यटक स्थल पाथिभरा के लगभग 90 हेक्टेयर वन क्षेत्र में आग फैल गई है। यह आग फैलती जा रही है, यह अनुमान लगाना संभव नहीं है कि आग से कितना वन क्षेत्र नष्ट हो गया।

 

Massive fire in Pathibhara forest at Nepal
nepal news - फोटो : अमर उजाला।

हिमाली समृद्धि मंच के कार्यक्रम समन्वयक रमेश राय ने कहा कि संगठन लाल पांडा क्षेत्र में काम कर रहा है, जहां पाथिभरा क्षेत्र में 80 हेक्टेयर जंगल के भीतर ब्लॉक में लाल पांडा निवास करते हैं। यह अनुमान लगाना संभव नहीं है कि आग लगने से कितने लाल पांडा दूसरी जगह जाने में कामयाब रहे या कितने मारे गए। आग की वजह से पाथिभरा इलाके का फवाखोला जंगल और सांची क्षेत्र का जंगल भी जल गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Massive fire in Pathibhara forest at Nepal
nepal news - फोटो : अमर उजाला।

पाथिभरा क्षेत्र विकास समिति के निदेशक मनमनी काफले ने कहा कि तेज हवाओं के कारण आग एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में आसानी से फैल रही है। जब तक बर्फबारी या बारिश नहीं होती तब तक आग को बुझाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि अगर पाथिभरा क्षेत्र के पश्चिम में मायाम पाताल के जंगल में आग लगी तो मानव बस्ती भी क्षतिग्रस्त हो जाएगी।

 

विज्ञापन
Massive fire in Pathibhara forest at Nepal
nepal news - फोटो : अमर उजाला।
काठमांडू के एक सिमरिक एयर हेलिकॉप्टर ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। हेलीकॉप्टर से पांच बार पानी गिरने के बाद भी आग नहीं बुझी थी। प्रसिद्ध देवी मंदिर पाथिभरा के निकट आग पहुंच गई है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। स्थानीय लोगों सहित नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की एक टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed