फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: लॉकडाउन के दौरान धार्मिक रथ यात्रा निकालने पर बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Fri, 04 Sep 2020 08:53 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Sep 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
many people injured due to religious chariot journey in Nepal
nepal news - फोटो : अमर उजाला।

नेपाल काठमांडू स्थित ललितपुर के पुलचौक में लॉकडाउन के दौरान जबरन धार्मिक जुलूस निकालने पर स्थानीय युवा और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। जिसमें पथराव के दौरान कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी के बौछारों से लोगों को पीछे किया। कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति काबू में हो पाई लेकिन हालात अभी भी तनावपूर्ण हैं।

many people injured due to religious chariot journey in Nepal
nepal news - फोटो : अमर उजाला।
नेपाल की 19 जनजातियों में प्रसिद्ध एवं धार्मिक लाल मत्स्येंद्रनाथ की रथ यात्रा हर वर्ष निकाली जाती है। जो इस वर्ष कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान लंबे समय से सरकार द्वारा रोकी गई थी।
 
many people injured due to religious chariot journey in Nepal
nepal news - फोटो : अमर उजाला।

बृहस्पतिवार की सुबह पूर्व तैयारी के साथ हजारों युवकों द्वारा ललितपुर के पुलचौक में रथ को खींचते हुए पहुंचे। जहां पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो सभी उग्र हो गए। मौजूद पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
many people injured due to religious chariot journey in Nepal
nepal news - फोटो : अमर उजाला।
घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ पहुंची काठमांडू पुलिस ने उन्हें समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए पानी के बौछार के साथ आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
विज्ञापन
many people injured due to religious chariot journey in Nepal
nepal news - फोटो : अमर उजाला।

ललितपुर जिलाधिकारी नारायण प्रसाद भट्ट ने बताया कि यह लॉकडाउन का उल्लंघन है। भीड़ में से कुछ युवाओं ने रथ से बंधी रस्सी को खोल दिया और उसे खींचने लगे। अचानक सड़क के किनारे खड़ा रथ बीच सड़क पर पहुंच गया। इसे प्रशासन ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और मौजूदा लोगों के बीच झड़प हो गई, जिसमें पुलिस कर्मियों सहित दर्जनों लोग घायल गए, जिनका इलाज चल रहा है। अभी हालात सामान्य है लेकिन तनाव बना हुआ है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed