उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार की देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी है। रात भर हुई बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। जिससे सुबह शहरवासियों को घरों से निकलने में काफी परेशानी भी हुई। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि गणितीय मॉडलों द्वारा यह संभावना है कि जुलाई में वर्षा अपने औसत 383.4 मिलीमीटर के बराबर या पांच प्रतिशत कम या ज्यादा हो सकती है।
Weather Update Today: झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से दिलाई राहत, तस्वीरों में देखें शहर का हाल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Jul 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन