फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनीष हत्याकांड: रामगढ़ताल इंस्पेक्टर और होटल के वेटर से हुई पूछताछ, सीबीआई को मिली खास जानकारी

Mon, 15 Nov 2021 09:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Nov 2021 09:19 PM IST
सार

केस से जुड़े पेपर कोर्ट से लिए, सीओ कैंट से उनके कार्यालय में ली जानकारी

विज्ञापन
Manish murder case Interrogation of Ramgarhtal inspector and hotel waiter
मनीष हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।

मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई टीम ने सोमवार को रामगढ़ताल इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ला और होटल कृष्णा पैलेस के वेटर रहे नितीश कुमार से पूछताछ की। दीवानी कचहरी व सीओ कैंट ऑफिस जाकर केस से जुड़े महत्वपूर्ण रिकॉर्ड लिए। बाद में कोर्ट पैरोकार ने एनेक्सी भवन पहुंच कर कुछ और कागजात उपलब्ध कराए।


 
मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच करने सीबीआई की टीम बृहस्पतिवार को गोरखपुर पहुंची। शुक्रवार से मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ का सिलसिला चल रहा है। सोमवार सुबह पूछताछ के लिए होटल कृष्णा पैलेस में वेटर रहे बिहार के सहरसा निवासी नीतीश कुमार को बुलाया गया था। घटना के दिन नीतीश की ड्यूटी थी। बाद में वह नौकरी छोड़कर गांव चले गए। नीतीश से करीब एक घंटे तक पूछताछ चली।

 

Manish murder case Interrogation of Ramgarhtal inspector and hotel waiter
मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता। - फोटो : amar ujala

बाहर आकर नीतीश ने बताया कि तीन दिन पहले सीबीआई ने उन्हें फोन कर सोमवार को आने के लिए कहा था। सीबीआई इंस्पेक्टर ने उनसे घटना के समय के बारे में पूछताछ की। नीतीश ने बताया कि वह 27 सितंबर को दिन में होटल में थे, रात में ड्यूटी नहीं थी। पूछताछ के बाद नीतीश गांव लौट गए। जरूरत पड़ने पर सीबीआई नीतिश को फिर बुला सकती है।

Manish murder case Interrogation of Ramgarhtal inspector and hotel waiter
मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई टीम की पूछताछ के बाद एनेक्सी भवन से बाहर निकलते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

पूछताछ के क्रम में सीबीआई ने रामगढ़ताल थाने के वर्तमान इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ला को भी बुलाया था। वह शाम चार बजे पहुंचे और 45 मिनट तक उनसे पूछताछ चली। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दूसरे इंस्पेक्टर की तैनाती हुई थी, जिन्हें किसी घटना में निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद सुशील कुमार शुक्ला की तैनाती हुई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manish murder case Interrogation of Ramgarhtal inspector and hotel waiter
मनीष हत्याकांड की जांच करती सीबीआई टीम। - फोटो : अमर उजाला।

सीबीआई ने सुशील से थाने के कामकाज और एफआईआर से जुड़ी जानकारी ली। कुछ पेपर मांगे जिसे उन्होंने थाने से मंगा कर दिया। शाम पांच बजे के करीब सीबीआई सीओ कैंट ऑफिस पहुंची और उनसे जानकारी हासिल की। वर्तमान सीओ कैंट की भी घटना के वक्त कैंट सर्किल में तैनाती नहीं थी।
 

विज्ञापन
Manish murder case Interrogation of Ramgarhtal inspector and hotel waiter
मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच करती सीबीआई। - फोटो : अमर उजाला।

उस वक्त के सीओ को हटाने के बाद उन्हें यहां तैनात किया गया है। सीबीआई ने घटना के वक्त सर्किल ऑफिसर और वर्तमान में उनकी कहां तैनाती है, यह भी जानने का प्रयास किया। सीबीआई ने उनसे भी एफआईआर से जुड़ी जानकारी ली और कुछ दस्तावेजों के बारे में भी पूछा। करीब एक घंटे तक टीम यहां रही फिर एनेक्सी भवन लौट गई।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed