गोरखपुर के गीडा इलाके के अमटौरा गांव में साइकिल हटाने के विवाद में मंगलवार को पड़ोस में रहने वाले मनबढ़ों ने घर पर चढ़कर शिवधनी निषाद (55) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर के बाहर छप्पर में आग लगाकर फरार हो गए। वहीं बीच-बचाव में आईं शिवधनी की पत्नी हेमलता के बाएं हाथ में भी गोली लग गई है। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इधर, हत्या के बाद गांव में दहशत है।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने पुलिस फोर्स संग पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किया। इसके बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने भी घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की। परिजनों और ग्रामीणों से मिलकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
गीडा पुलिस ने अमटौरा निवासी मुख्य आरोपी शशि शंकर उर्फ पिकलू सिंह समेत पांच नामजद आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 312 बोर के लाइसेंसी असलहे से घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
2 of 9
छप्पर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
साइकिल हटाने को लेकर एक दिन पहले हुआ था विवाद
अमटौरा गांव निवासी शिवधनी निषाद के घर सोमवार को मुंडन कार्यक्रम था। इस दौरान रास्ते में खड़ी साइकिल हटाने को लेकर पड़ोस में रहने वाले शिवधनी से मनबढ़ आरोपी विवाद करने लगे। मनबढ़ों ने शिवधनी को पीट भी दिया। इसमें शिवधनी को चोटें आई थीं। रात के समय ही थाने पहुंचकर उन्होंने तहरीर दी। मंगलवार सुबह बुलाकर पुलिस ने मेडिकल कराया।
3 of 9
घटना के बाद पहुंचे विधायक सरवन निषाद
- फोटो : अमर उजाला
अपराह्न तीन बजे वह वापस आए तो तहरीर देने से नाराज मनबढ़ों ने घर पर चढ़कर शिवधनी को गोली मार दी। इस दौरान बीचबचाव में आई पत्नी के हाथ में भी गोली लग गई। मनबढ़ों के फरार होने के बाद दंपती को पीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवधनी को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लग गई है।
4 of 9
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गिड़गिड़ाती रही वो... फिर भी पति पर बरसा दीं गोलियां
गीडा इलाके के अमटौरा गांव में सोमवार रात से ही विवाद सुलग रहा था। बताया जा रहा है कि जब मनबढ़ों ने शिवधनी पर बंदूक तान दी तो पत्नी हेमलता आगे आ गईं। वह काफी गिड़गिड़ाईं , लेकिन मनबढ़ नहीं पसीजे और शिवधनी को गोली मारकर उनकी जान ले ली। गांव में घटना से एक दिन पहले सोमवार रात मुख्य आरोपी शशि शंकर उर्फ पिकलू सिंह ने विवाद के बाद शिवधनी के सीने में दांत से काट लिया था।
5 of 9
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि दूसरे दिन मंगलवार को जब शिवधनी पीएचसी से मेडिकल कराकर लौटे तो उनके घर पर अपने साथियों के साथ चढ़कर पिता की लाइसेंसी बंदूक से शिवधनी के गले में गोली मार दी। गांव में दहशत फैलाने के लिए उसने गोली मारने के बाद छप्पर में आग भी लगा दी। यह भी चर्चा है कि आरोपी की चाची पर शिवधनी ने पहले हमला कर दिया था, जिसमें उन्हें काफी चोटें आई थीं। इसका बदला लेने के लिए आरोपी ने उन्हें गोली मार दी।