{"_id":"674cc316d75c22993f040f24","slug":"kabaddi-rajasthan-defeated-ssb-52-40-in-the-inaugural-match-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-764626-2024-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कबड्डी : उद्घाटन मैच में राजस्थान ने एसएसबी को 52-40 से हराया- खेल मंत्री ने उद्घाटन के दौरान कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी : उद्घाटन मैच में राजस्थान ने एसएसबी को 52-40 से हराया- खेल मंत्री ने उद्घाटन के दौरान कही ये बड़ी बात
Mon, 02 Dec 2024 11:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:47 AM IST
सार
प्रतियोगिता का पहला मैच राजस्थान और एसएसबी, नई दिल्ली के बीच खेला गया। शुरुआत में दोनों टीमों ने डिफेंस पर भरोसा कर खेला। धीरे-धीरे कर एक दो अंक हासिल कर आगे बढ़े। लेकिन मैच के 10 वें मिनट के करीब राजस्थान के साहिल ने टीम को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महंत अवेद्यनाथ स्मृति छठवीं अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज रविवार को रीजनल स्टेडियम में हो गया। उद्घाटन मैच में राजस्थान ने एसएसबी, नई दिल्ली को कड़े मुकाबले में 52-40 से शिकस्त दी।
कबड्डी प्रतियोगिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आंध्र प्रदेश की ओर से सचिन एवं गोल्डी और चंडीगढ़ के लिए विशाल ने अच्छा प्रदर्शन किया। तीसरा मैच पंजाब बनाम वेस्ट कमांड आर्मी दिल्ली के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने वेस्ट कमांड आर्मी दिल्ली को 28-26 के अंतर से हराया। पंजाब की ओर से रेडर गुलदीप एवं डिफेंस में बलराज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में राजस्थान, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, वेस्टन कमांड आर्मी दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत पेट्रोलियम मुंबई, एसएसबी नई दिल्ली, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर, आर्मी रेड नई दिल्ली, आर्मी ग्रीन नई दिल्ली की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
प्रतियोगिता में राजस्थान, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, वेस्टन कमांड आर्मी दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत पेट्रोलियम मुंबई, एसएसबी नई दिल्ली, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर, आर्मी रेड नई दिल्ली, आर्मी ग्रीन नई दिल्ली की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
कबड्डी प्रतियोगिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साहिल के तूफान के आगे नहीं चला एसएसबी का डिफेंस
प्रतियोगिता का पहला मैच राजस्थान और एसएसबी, नई दिल्ली के बीच खेला गया। शुरुआत में दोनों टीमों ने डिफेंस पर भरोसा कर खेला। धीरे-धीरे कर एक दो अंक हासिल कर आगे बढ़े। लेकिन मैच के 10 वें मिनट के करीब राजस्थान के साहिल ने टीम को बढ़त दिला दी।
थोड़ी देर में एसएसबी की टीम ऑलआउट हो गई। इसके बाद राजस्थान के ही कुंदन ने सुपर रेड मार दिया। हॉफ टाइम से पहले एसएसबी की टीम दो बार ऑलआउट हो गई। हॉफ टाइम में राजस्थान ने 23-16 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे हॉफ में भी साहिल का अटैक जारी रहा।

उसकी कोई रेड खाली नहीं जा रही थी। एसएसबी का डिफेंस ठीक था लेकिन उसके रेडर कुछ खास नहीं कर पाए। मैच के आखिरी कुछ मिनटों में एसएसबी ने लगातार अंक अर्जित किया लेकिन वह बढ़त को ज्यादा कम नहीं कर सके। अंत में राजस्थान ने 52-40 से मैच जीत अगले राउंड में प्रवेश किया। राजस्थान के लिए साहिल टॉप रेडर रहे।
विज्ञापन
संबोधित करते खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महंत अवेद्यनाथ स्मृति प्रतियोगिता से निकलेंगे बड़े खिलाड़ी : खेल मंत्री
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि महंत अवेद्यनाथ के योगदान को ये देश कभी नहीं भूल सकता। उनकी स्मृति में और भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खिलाड़ियों को तराशने के लिए और बेहतर प्रयास किए जाएंगे। भविष्य में बड़े खिलाड़ियों को तैयार करने में ये प्रतियोगिता जानी जाएगी।
युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए सरकार ने बड़े स्तर पर काम किया है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया, सांसद खेल स्पर्धा खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करती है। सरकार ने खिलाड़ियों के हित में निर्णय लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में खेल विभाग ने बड़ा बदलाव लाया।