UP Crime News: गोरखपुर के सहजनवा इलाके में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई है। पता चला है कि पति अंगद शर्मा का पत्नी से उसकी नौकरी करने को लेकर विवाद हुआ। अचानक पर ऐसा पागलपन सवार हुआ कि उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी जान बख्शने के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उसने बेरहमी से गला रेतकर उसे मार डाला। शोर सुनकर जबतक पड़ोसी वहां पहुंचे, महिला कमरे के फर्श पर मरी पड़ी थी। ये बातें पड़ोसियों ने बताईं, उन्हें समय पर नहीं पहुंच पाने का मलाल था।
2 of 9
महिला का फाइल फोटो और आरोपी पति
- फोटो : संवाद
पुलिस के मुताबिक, दंपती के कमरे के बगल में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी रात की डयूटी थी, वरना वह विवाद छुड़ाकर महिला की जान बचा लेता। उसने बताया कि आए दिन झगड़ा होता था तो शांत करवाता था। इसी तरह महिला की चीख सुनने वाले लोगों ने भी घटनाक्रम बताया।
3 of 9
महिला का फाइल फोटो और पूछताछ करते अधिकारी
- फोटो : संवाद
लव मैरिज के लिए अड़ गई थी युवती
महिला की मां ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि कक्षा आठ में पढ़ने के दौरान ही आरोपी बेटी के आगे-पीछे घूमता था। बहला फुसलाकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। जबकि बेटी से कहा कि युवक की हरकत ठीक नहीं है, आगे चलकर परेशानी झेलनी पड़ेगी। लेकिन वह शादी करने के लिए अड़ गई थी।
4 of 9
पूछताछ करते अधिकारी
- फोटो : संवाद
तमिलनाडु से फोन कर करता था परेशान
वर्ष 2023 के अगस्त माह में इसको लेकर पंचायत हुई थी। इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी करानी पड़ी। पति उसे तमिलनाडु लेकर गया, कुछ दिन बाद वहां झगड़ा-लड़ाई करने लगा। आठ माह पहले बेटी सहजनवां आकर अपनी बहन के पास रहने लगी। इसके बाद तमिलनाडु से फोन कर वह परेशान करता था।
5 of 9
मौके पर जमा लोग
- फोटो : संवाद
दो माह पहले वह सहजनवां में आकर कमरा लिया, जहां पर बेटी के साथ रहने लगा। बेटी दो माह की गर्भवती थी, सोचा पति सेवा करेगा। लेकिन यहां आकर वह नौकरी छुड़वाना चाहता था। इसको लेकर लड़ाई-झगड़ा करने लगा। बेटी बार-बार शिकायत करती थी।