फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur News: बक्शीपुर में बंद रहीं दुकानें, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन- जानिए क्यों हैं व्यापारी नाराज

Thu, 05 Jun 2025 12:23 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 12:23 PM IST
सार

नगर निगम का प्रवर्तन दल ने मंगलवार को बंदी के दिन बक्शीपुर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। आरोप है कि तिवारी ट्रेडर्स के वैभव तिवारी बंद दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। रोकने पर लोग वैभव के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। इस सूचना के बाद व्यापारी आक्रोशित हो गए।

विज्ञापन
Angry with the action of the enforcement team of Gorakhpur Municipal Corporation, the traders kept their shops
प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बक्शीपुर में बिना कोई सूचना दिए मंगलवार को बंदी के दिन अतिक्रमण हटवाने पहुंची नगर निगम की प्रवर्तन दल के साथ व्यापारियों की कहासुनी और हाथापाई हो गई। व्यापारी की पिटाई के बाद अन्य व्यापारी आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन किया।
Angry with the action of the enforcement team of Gorakhpur Municipal Corporation, the traders kept their shops
नगर निगम पहुंचे व्यापारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार की सुबह एक बार फिर व्यापारियों ने दुकानें बंद रखते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद पैदल मार्च कर नगर निगम पहुंचे और अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, नगर निगम का प्रवर्तन दल ने मंगलवार को बंदी के दिन बक्शीपुर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।
Angry with the action of the enforcement team of Gorakhpur Municipal Corporation, the traders kept their shops
अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा के सामने व्यापारियों ने अपनी बात रखी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसकी सूचना जब दुकानदारों व व्यापारियों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। अभियान को गलत बताया। इसके बाद भी प्रवर्तन दल नहीं माना और आरोप है कि तिवारी ट्रेडर्स के वैभव तिवारी बंद दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। रोकने पर लोग वैभव के साथ अभद्रता और मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Angry with the action of the enforcement team of Gorakhpur Municipal Corporation, the traders kept their shops
बक्शीपुर चौराहे पर जुटे व्यापारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस सूचना के बाद व्यापारी आक्रोशित हो गए। इसके बाद समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल के नेतृत्व ने कोतवाली पहुंच कर प्रवर्तन दल के अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी और पीड़ित का मेडिकल करवाया। बुधवार सुबह नाराज व्यापारी सुबह बक्शीपुर में एकत्रित हुए और बंदी का आह्वान किया।
विज्ञापन
Angry with the action of the enforcement team of Gorakhpur Municipal Corporation, the traders kept their shops
बक्शीपुर में पूरी तरह से बंद रही दुकानें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिसका समस्त व्यापारिक संगठनों ने समर्थन किया। सभी संगठनों के पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए नगर निगम नगर आयुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे। जहां उनकी अनुपस्थिति में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा को ज्ञापन दिया और प्रवर्तन दल के अधिकारी अशोक सिंह और टीम को निष्कासित करने की मांग की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed