फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महात्मा गांधी की याद में रखा मौन, गोरखपुर में रहे मुख्यमंत्री, देखें दिनभर की हलचल

Thu, 30 Jan 2020 10:31 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 30 Jan 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
mahatama gandhi, yogi adityanath, gorakhpur real time update, gorakhpur latest news 30 january 2020
महात्मा गांधी की याद में मौन रखते सरकारी अफसर, मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर में एक आयोजन में भाग लेते हुए। - फोटो : amarujala
देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में बृहस्पतिवार को दो मिनट का मौन रखा गया। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पहले ही इसकी पूरी तैयारी कर ली थी। डीएम के. विजयेन्द्र पांडियन ने सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूल, कॉलेजों को निर्देश दिए थे कि 30 जनवरी की सुबह 11 बजे 2 मिनट का मौन रखा जाए। ठीक ऐसा ही हुआ, मौन शुरू होने की सूचना सुबह 10:50 बजे से 11 बजे तक सायरन बजा कर दी दी गई।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरु गोरक्षनाथ स्कूल ऑफ नर्सिंग एवं गुरु गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सेवा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री मंदिर में ही फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। दोपहर में उनके लखनऊ लौटने की उम्मीद है।

देखें दिनभर की हलचल
mahatama gandhi, yogi adityanath, gorakhpur real time update, gorakhpur latest news 30 january 2020
गुरु गोरखनाथ कॉलेज आफ नर्सिंग की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
गुरु गोरखनाथ कॉलेज आफ नर्सिंग गोरखपुर के दीप प्रज्वलन एवं सेवा शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित छात्राएं और अन्य लोग

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्तिक करें...

गोरखपुर में सीएम योगी बोले-यूपी में दो एम्स शुरू, हर जिले में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

‘विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला है सिखाता स्काउट गाइड्स’

mahatama gandhi, yogi adityanath, gorakhpur real time update, gorakhpur latest news 30 january 2020
स्काउट गाइड में शामिल बच्चें व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्काउट गाइड्स के शिविर चरित्र निर्माण में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां स्काउट गाइड्स विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला सीखते हैं। ये बातें पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड के पूर्व राज्य संगठन आयुक्त अशोक महर्षि ने बृहस्पतिवार को रत्न मोमोरियल पब्लिक स्कूल (रैंपस) में आयोजित स्काउट गाइड शिविर के उद्घाटन समारोह में कहीं।

विशिष्ट अतिथि अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि शिविर विद्यार्थियों को अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। प्रबंधक विवेक श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रशासक विनीता श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य राजुकमार श्रीवास्तव, पूर्वोत्तर रेलवे के रोवर लीडर प्रमोद कुमार शर्मा, शुभम सिंह, सारूष, नेहा और मानसी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
mahatama gandhi, yogi adityanath, gorakhpur real time update, gorakhpur latest news 30 january 2020
क्लेक्ट्रेट कार्यालय पर शहादत दिवस पर सायरन बजाकर मौन रखकर श्रद्धाजंलि देते एडीएम प्रशासन चतुर्भुजी गुप्ता, सीटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्रा व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट कार्यालय पर शहादत दिवस पर सायरन बजाकर मौन रखकर श्रद्धाजंलि देते एडीएम प्रशासन चतुर्भुजी गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्रा व अन्य।

प्राथमिकता पर उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम (फाइनेंस) राजेश सिंह ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हो। संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए शासन जो प्रयास कर रहा है, उसका लाभ सीधे उद्यमियों को मिले। उन्होंने कहा कि गीडा और औद्योगिक क्षेत्र में जो भी निर्माण कार्य हो रहे हैं, उन्हें गुणवत्ता के साथ समय से पूरा किया जाए।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने बापू के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

mahatama gandhi, yogi adityanath, gorakhpur real time update, gorakhpur latest news 30 january 2020
टाउन हॉल स्थित गाधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया। टाउन हॉल स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान ने कहा कि देश की एकता बापू के बताए रास्ते पर ही चलकर कायम रह सकती है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता थे। बापू आज भी  देश के करोड़ों लोगों के दिलों में रहते हैं। वर्तमान सरकार में गलत मानसिकता के लोग गोडसे को महान बनाने के चक्कर में देश की प्रतिष्ठा को दुनिया के सामने धूमिल करने में लगे हुए है।

इस दौरान अरुण अग्रहरी, डॉक्टर तलत अजीज, जितेंद्र राय,  सोनिया शुक्ला, राकेश यादव, डॉ सैयद जमाल, प्रेमलता चतुर्वेदी, राजमन राय, अनिल सोनकर, डॉ एसपी त्रिपाठी, राणा राहुल सिंह, जितेंद्र पांडेय, निर्मला गुप्ता, निर्मला वर्मा, चेतना पांडेय, प्रवीण पासवान,  स्नेहलता, तौकीर आलम, दिनेश चंद श्रीवास्तव, इकबाल, राम हरि राय,  मधुकर मदन त्रिपाठी, बृज नारायण शर्मा, जगदीश पासवान आदि उपस्थित रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed