मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर पहुंच गए हैं। दौरे की शुरुआत में मुख्यमंत्री योगी सबसे पहले गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज आफ नर्सिंग के सेवा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। गोरखनाथ मंदिर स्थित दिग्विजय नाथ स्मृति भवन में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी ने की, जबकि देश दीपक वर्मा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्यमंत्री योगी के मंच पर पहुंचते ही सबसे पहले छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उसके बाद दीप प्रज्ज्वलन की रस्म निभाई गई।
2 of 6
मां सरस्वती को फूल चढ़ाती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
मां सरस्वती के चित्र पर फूल चढ़ाकर वंदन करतीं छात्राएं।
3 of 6
स्वागत गीत गातीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
गोरक्षनाथ कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया।
4 of 6
दीप जलाकर शपथ लेतीं कॉलेज की छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज में सवा शपथ समारोह में शामिल छात्राएं।
5 of 6
सेवा शपथ कार्यक्रम में दीप जलाकर शपथ लेतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज के सेवा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल छात्राएं।