उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का शुभारंभ शुक्रवार सुबह नौ बजे से शुरू हो गया है। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद हैं। कार्यक्रम की शुरूआत हो चुकी है।
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने संबोधन में कहा कि धार्मिक क्षेत्र में गोरखपुर ने विशेष करवट लिया है। महंत दिग्विजयनाथ का गोरखपुर में विशेष योगदान रहा है। महाराणा प्रताप ने देश की आजादी में विशेष योगदान दिया है। उन्होंने मुगलों की सेना को हल्दी घाटी के युद्ध में हराया। महंत अवेद्यनाथ का धाम राम मंदिर के निर्माण में अमूल्य योगदान रहा है। यूपी की राजनीति में व धार्मिक क्षेत्र में गोरखपुर ने समय- समय पर कवट लिया है।
वहीं सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने संबोधन में कहा कि समारोह में शामिल होकर जो सम्मान दिया है उसके लिए मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। बच्चों को देखकर बोले कि मुझे अपना बचपन याद आ गया। कहा कि 45 साल पहले कंप्यूटर नहीं थे। आप भाग्यशाली हैं कि आपको विशेष शिक्षा मिल रही है। हमें अपनी संस्कृति को बचाना होगा।
इसे भी पढ़ें: सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दिया गया 'गार्ड ऑफ ऑनर', बोले- गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं
2 of 9
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह गोरखनाथ मंदिर से महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह के लिए अखंड ज्योति रथ को रवाना किया।
3 of 9
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह गो-सेवा की। इस दौरान उन्होंने गायों को बिस्किट व गुड़ खिलाया।
4 of 9
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी ने पालतू कुत्ते कालू को दुलारा। इस दौरान कालू सीएम योगी को देखते ही उछल पड़ा।
5 of 9
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह।
- फोटो : अमर उजाला।
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के शोभायात्रा में मुख्य ध्वज लेकर महाराणा प्रताप बालिका विद्यालय और महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक के एनसीसी विद्यार्थी चलेंगे। ज्ञान ज्योति लेकर गुरु श्री गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यालय और महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ के विद्यार्थी चलेंगे। मां सरस्वती का चित्र लेकर गुरु श्री गोरक्षनाथ नर्सिंग विद्यालय की छात्राएं चलेंगी तो भारत माता का चित्र दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों के हाथ में होगा।