{"_id":"5fc9c697ec91fd3fc95589a2","slug":"maharana-pratap-education-council-week-celebration-program-begins-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दिया गया 'गार्ड ऑफ ऑनर', बोले- गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दिया गया 'गार्ड ऑफ ऑनर', बोले- गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं
Fri, 04 Dec 2020 01:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
मंच पर आसीन सीएम योगी आदित्यनाथ , सीडीएस बिपिन रावत व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद सप्ताह समारोह कार्यक्रम में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पहुंच चुके हैं। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर कैडेट सम्मान में खड़े होकर उनका स्वागत किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के जरिए उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस दौरान सीडीएस बिपिन सिंह रावत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण और अनावरण किया। महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया। इस बीच सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने अपनी तरफ से मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह दिया।
विज्ञापन
इसके बाद दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप का सभा मंच बनाने वाले इंजीनियर नीरज गौतम को भी सम्मानित किया।
डॉ. दिनेश शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक क्षेत्र में गोरखपुर बहुत आगे है। महंत दिग्विजय नाथ का गोरखपुर में विशेष योगदान रहा है। महाराणा प्रताप ने देश की आजादी में विशेष योगदान दिया है। उन्होंने मुगलों की सेना को हल्दी घाटी के युद्ध में हराया। महंत अवेद्य नाथ धाम राम मंदिर के निर्माण में अमूल्य योगदान रहा है। यूपी की राजनीति में व धर्मिक क्षेत्र में गोरखपुर ने समय समय पर करवट लिया है।
सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि समारोह में शामिल होकर जो सम्मान दिया है उसके लिए मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कहा- इन बच्चों को देखकर मुझे अपना बचपन याद आ गया। 45 साल पहले कंप्यूटर नहीं थे। आप भाग्यशाली है कि आपको विशेष शिक्षा मिल रही है। हमें अपनी संस्कृति को बचाना होगा।