महाशिवरात्रि: हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, तस्वीरों में देखें शिवमय हुआ पूरा गोरखपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों में गौरी-महेश जैसी जुगलबंदी दिखाते हुए कई जोड़े स्तुति करते नजर आए तो कई श्रद्धालु पूजा-पाठ के दौरान भोले के भक्तों की मदद करते दिखे।
शहर के महादेव झारखंडी, गोरखनाथ मंदिर स्थित शिव मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, मानसरोवर मंदिर, बगहा बाबा मंदिर, छोटेकाजीपुर स्थित शिव मंदिर, धर्मशाला शिव मंदिर, जटाशंकर मंदिर, शिव मंदिर सूरजकुंड, मुंजेश्वरनाथ मंदिर, सती माता मंदिर, शिव मंदिर भरवलिया, बेतियाहाता हनुमान मंदिर, शिवपुरी शिव मंदिर, बड़े काजीपुर स्थित शिव मंदिर, मेडिकल रोड स्थित शिव मंदिर आदि के दरवाजे ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पहले से कतार में खड़े श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का बेलपत्र, धतूरा, गन्ना, भांग, अक्षत आदि के साथ जलाभिषेक किया।
मंदिरों में श्रद्धालुओं का अत्यधिक जमावड़े से कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए बैरीकेडिंग भी कराई गई थी। श्रद्धालुओं के आस्था के आगे दूर-दूर तक लोगों में कोरोना का खौंफ नहीं दिख रहा था।