प्रेम के त्योहार वेलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी जोड़े की संदिग्ध हालत में शव मिला है। यही नहीं परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
2 of 6
sant kabir nagar news
- फोटो : अमर उजाला।
इस बीच पुलिस किसी के सूचना पर मौके पर पहुंची और अधजले दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के मूड़ाडीहा गांव में इन प्रेमी-प्रेमिका की मौत रहस्य बन गई है। प्रेमी-प्रेमिका ने खुद मौत की राह चुनी या फिर उन्हें प्यार की सजा मिली। इस बात की चर्चा हर किसी के जुबां पर है।
3 of 6
sant kabir nagar news
- फोटो : अमर उजाला।
मूड़ाडीहा गांव निवासी स्वर्गीय रामलगन के चार बेटों और तीन बेटियों में सागर सबसे छोटा था। पिता की मौत उसके बचपन में ही हो गई थी। मां और भाइयों के सहारे वह उम्र के 22 वसंत देख चुका था। उसके घर से 50 मीटर पश्चिम स्थित उसकी 19 वर्षीय प्रेमिका कंचन का मकान था। कंचन दो बहनों व दो भाइयों में दूसरे स्थान की थी।
4 of 6
sant kabir nagar news
- फोटो : अमर उजाला।
गांववालों ने बताया कि कंचन कक्षा दसवीं में पढ़ती थी। जबकि सागर प्राइमरी के बाद पढ़ाई छोड़कर घर का काम-काज देखता था। कंचन के पिता मुखराज फरीदाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। पिता की कमाई से ही परिवार का खर्च चलता है। कंचन की शादी आगामी 19 मई को गोरखपुर जिले के मधवापुर गांव में होनी तय थी।
5 of 6
sant kabir nagar news
- फोटो : अमर उजाला।
कंचन और सागर के बीच कब से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार के लोग शादी के लिए तैयार नहीं थे। यही वजह है कि दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग यह भी चर्चा कर रहे थे कि युवती शाम से ही अपने घर से लापता थी। युवक भी लापता था।