{"_id":"6027ba4adb2bd93ac11b7317","slug":"up-first-lady-cm-sucheta-kripalani-special-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन थीं भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री, संभाला था सबसे बड़े राज्य की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए कौन थीं भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री, संभाला था सबसे बड़े राज्य की कमान
भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी ने उत्तर प्रदेश के मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। यहीं से चुनाव जीतने के बाद वह मुख्यमंत्री बनी थीं। जब भी स्वच्छ राजनीति की बात आती है तो यहां लोगों की जुबां पर सुचेता कृपलानी का नाम जरूर आता है।
2 of 5
सुचेता कृपलानी।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित लालसा प्रसाद मिश्र के भतीजे जवाहर मिश्र बताते हैं कि तत्कालीन बस्ती जनपद के मेंहदावल विधान सभा सीट से वर्ष 1962 में सुचेता कृपलानी ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था। यहीं से जीत कर वह विधानसभा में पहुंची तो उन्हें श्रम सामुदायिक विकास और उद्योग विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।
3 of 5
पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
उस समय मुख्यमंत्री के रूप में चंद्रभान गुप्ता की ताजपोशी हुई और एक राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री पद से चंद्रभान गुप्ता को त्याग पत्र देना पड़ा इसके बाद सुचेता कृपलानी को सीएम चुना गया था। यहां से चुनाव जीतने के बाद उन्होंने राजनीतिक सफर में यह सिद्ध किया कि राजनीति व्यवसाय नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व निभाने का मंच है, जिसका वह पालन सदैव करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुचेता कृपलानी।
- फोटो : अमर उजाला।
1971 में सुचेता कृपलानी ने राजनीति से संन्यास ले लिया था। राजनीति से संन्यास लेने के बाद वह अपने पति के साथ दिल्ली में ही रहने लगीं और अपनी समस्त चल अचल संपत्ति संसाधन लोक कल्याण समिति को दान कर दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
सुचेता कृपलानी।
- फोटो : अमर उजाला।
यही नहीं उन्होंने अपनी आत्मकथा 'एन अनफिनिष्ट ऑटोबायोग्राफी' लिखी जो तीन भागों में प्रकाशित हुई। कहा जाता है कि सुचेता कृपलानी ने मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए यूपी की प्रथम महिला मुख्यमंत्री तक का सफर पूरा किया था। 1974 में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। लेकिन आज भी स्वच्छ राजनीति में सुचेता कृपलानी का नाम लिया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।