फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: कुख्यात शराब तस्कर और ग्राम प्रधान की हत्या... जुआ खेलते वक्त गैंगवॉर!; शूटरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Fri, 01 Nov 2024 12:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 01 Nov 2024 12:42 PM IST
सार

देवरिया के कुख्यात शराब तस्कर और ग्राम प्रधान अजित सिंह जड़ी की हत्या से सनसनी फैल गई है। जुआ खेलने के दौरान हुई गैंगवॉर में शूटरों द्वारा हत्या करने की आशंका है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
liquor smuggler and village head murdered in Deoria
ग्राम प्रधान की हत्या - फोटो : अमर उजाला
देवरिया जिले के कुख्यात शराब तस्कर अजित सिंह उर्फ जड़ी की शूटरों ने दीपावली की देर रात हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। मृतक के दरवाजे पर हजारों लोगों की भीड़ जमा है। पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी में जुटी है।


जिले के बिहार बॉर्डर से सटे बनकटा थाना इलाके के जंजीरहा गांव निवासी और ग्राम प्रधान अजीत सिंह उर्फ जड़ी पुत्र ध्रुव सिंह की दीपावली की देर रात सोहनपुर बाजार में शूटरों ने हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि अजीत अकेले ही घर से सोहनपुर निकले थे। 
liquor smuggler and village head murdered in Deoria
Deoria murder - फोटो : अमर उजाला
सोहनपुर बाजार में दुर्गा मंदिर के पास एक मकान में देर रात कुछ लोगों के साथ जुआ खेल रहे थे। लगभग 11 बजे तीन की संख्या में आए शूटरों ने गोली बरसा दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

सूचना पर बनकटा थानाध्यक्ष संतोष सिंह, सीओ भाटपार रानी शिव प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल से नाइन एम एम के कारतूस भी बरामद हुए हैं जिससे हत्यारे प्रोफेशनल लग रहे हैं।
liquor smuggler and village head murdered in Deoria
Deoria murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी-बिहार बॉर्डर इलाके में शराब तस्करी से बनाया था दबदबा 
अजीत सिंह उर्फ जड़ी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बिहार में शराब बंदी के बाद कम समय में ही सिंडीकेट बनाकर अजीत सिंह ने स्थानीय युवाओं को जोड़कर शराब तस्करी का बेताज बादशाह बन गया। रुपए की हनक और युवाओं में लोकप्रियता के बल पर ग्राम प्रधान बन गया। जरूरतमंदों की मदद कार उसकी छवि राबिनहुड की बन गई थी।

घटना के पहले पहुंची थी बनकटा पुलिस 
हत्या वाली जगह पर जुआ होने की सूचना पर बनकटा पुलिस भी पहुंची थी। पुलिस एक व्यक्ति को पकड़ा। जिसपर जड़ी सिंह ने नाराजगी भी जताई। पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पुलिस ने मौके से सभी को जाने की बात कह वापस चली गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
liquor smuggler and village head murdered in Deoria
Deoria murder - फोटो : अमर उजाला
पटाखों की आवाज से दब गई जड़ी पर हुई गोलीबारी की आवाज
सोहनपुर बाजार के निकट दीपावली की रात जुआ का खेल हो रहा था। जड़ी सिंह के सते क्षेत्र के कई दिग्गज जुआ खेलने के लिए उमड़े थे। जड़ी की जिस समय हत्या हुई उसकी भनक किसी को नहीं लगी। यू कहे तो पटाखों की आवाज के बीच जड़ी पर चली गोली की आवाज दब गई।
 
विज्ञापन
liquor smuggler and village head murdered in Deoria
Deoria murder - फोटो : अमर उजाला
जिस मकान में हो रहा था जुआ उस मकान के सभी लोग फरार, पुलिस तैनात
दीपावली की रात सोहनपुर दुर्गा मंदिर के पास जिस मकान में जुआ हो रहा था उस मकान के सभी महिला और पुरुष फरार है।  उनकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह पता चलेगी। चर्चा है कि उक्त मकान जुआ खेलने का धंधा बहुत दिन से होता था। पुरुष के साथ महिला भी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed