वैसे तो पूरा जून महीना ग्रह एवं नक्षत्रों के उथल-पुथल का रहा है लेकिन इस महीने के अगले दो सप्ताह बड़े ग्रहों के परिवर्तन के होंगे। साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण 21 जून को लगने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित देवेंद्र प्रताप मिश्र के मुताबिक जून का महीना ग्रहण और ग्रहों की राशि परिवर्तन के नजरिए से बहुत ही अहम रहा है।
बड़े ग्रहों के नाम रहेंगे जून माह के अगले दो हफ्ते, इन राशि के लोगों को रहना होगा सर्तक
अब जून का तीसरा और चौथा हफ्ता बड़े ग्रहों के परिवर्तन के नाम रहेगा। मंगलवार (15 जून) को सूर्य ने मिथुन राशि में प्रवेश किया है। इसके बाद 18 जून को मंगल का राशि परिवर्तन होगा। मंगल के राशि परिवर्तन से कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। 18 जून को ही बुध मिथुन राशि में व्रकी हो जाएगा और 20 जून को अस्त भी हो जाएगा। 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा। जून के आखिरी सप्ताह में शुक्र मार्गी हो जाएगा। 30 जून को गुरु धनु राशि में वक्री हो कर चलेगा।
इन राशियों के लिए अच्छा समय
मेष, वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए जून के बचे दिनों में शुभ समाचार लेकर आ सकता है।
कर्क, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले काम के दौरान संभलकर रहें।
ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए करें यह उपाय
इन ग्रहों के बुरे प्रभाव से बचने के लिए गंगा स्नान और दान करना चाहिए। पूजा-पाठ और मंत्रों के जाप से इन ग्रहों का बुरा असर नहीं होगा। हर दिन सुबह जल्दी उठकर रोज सूर्य देव को जल चढ़ाएं और सूर्य मंत्रों का जाप करना चाहिए।