{"_id":"5ebb83e9817f1a2fa566f196","slug":"labour-special-train-reached-gorakhpur-with-thousands-of-passengers-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lockdown 3.0: हजारों यात्रियों को लेकर गोरखपुर पहुंची छह श्रमिक स्पेशल, लोगों ने कहा- अब नहीं जाएंगे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown 3.0: हजारों यात्रियों को लेकर गोरखपुर पहुंची छह श्रमिक स्पेशल, लोगों ने कहा- अब नहीं जाएंगे वापस
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 May 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन में फंसे 7079 यात्रियों को लेकर मंगलवार को छह श्रमिक स्पेशल ट्रेनें गोरखपुर पहुंचीं। मुंबई से चलीं दो ट्रेनों को गोंडा में ही रोक दिया गया। इनमें सभी यात्री गोंडा के ही थे। रेलवे स्टेशन आए यात्रियों का थर्मल स्क्रीनिंग की गई और पहले से खड़ी बसों में बैठाकर घर भेज दिया गया।
2 of 5
Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
प्लेटफॉर्म एक पर मंगलवार को सबसे पहली ट्रेन सुबह 7:15 बजे पुणे से आई। इससे 1078 यात्री उतरे। दूसरी ट्रेन झांसी से 264 यात्रियों को लेकर सुबह 9 बजे आई। इसमें ज्यादातर यात्री गोंडा में ही उतर गए।
3 of 5
Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद 11:15 बजे बजे लुधियाना, पंजाब से, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, पंजाब से 11:55 बजे , दोपहर 1:45 बजे चंडीगढ़ से अन्य ट्रेनें यात्रियों को लेकर आईं। इसके अलावा दो अन्य ट्रेनों में 1136 व 1214 श्रमिक और उनके घरवाले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
सभी यात्रियों को जीआरपी की ओर से मक्के के भूजे का पैकेट, एक छोटा पैकेट बिस्किट और एक साबुन दिया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर आनंद सिंह और राम कवल सिंह की निगरानी में बच्चों को फ्रूटी का पैकेट भी दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर के रहने वाले अल्ताफ अंसारी ने बताया कि पंजाब में पेंट-पालिस कराने वाले ठेकेदार का रास्ते में ही फोन आया था। मैंने मना कर दिया। जब वहां थे, कोई मदद को नहीं आया। हमारा गांव ही सबसे अच्छा है। अब यहीं कोई रोजगार ढूढेंगे।
वहीं देवरिया के रहने वाले अनंत कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ में भूखे-प्यासे जिस तरह से हमने समय गुजारा है, उसे ताउम्र नहीं भूलेंगे। गनीमत थी कि ट्रेन मिल गई और अब गांव जा रहे हैं। साथी ने फोन किया था कि फैकटरी चलने वाली है, बुला रहे हैं। लेकिन हमने मना कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।