लॉकडाउन के बीच सड़कों पर रोजाना बढ़ रही भीड़ को रोकने के लिए डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने खुद सख्ती की। दोनों अफसरों ने मंगलवार की दोपहर शास्त्री चौक से बेतियाहाता भगत चौराहे तक फोर्स के साथ पैदल गश्त की और रास्ते में खुली सभी दुकानों के ई-पास चेक किए।
2 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान कुछ ऐसी भी दुकानें खुली मिली जिन्हें खोलने की छूट नहीं थी। इनमें ज्यादातर किराना की दुकानें शामिल है। इसी तरह श्रृंगार की एक दुकान भी खुली मिली। डीएम ने नियम विरूद्ध तरीके से खुली सभी दुकानों को बंद कराने के साथ ही उनका चालान भी कराया।
3 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
इसी तरह डीएम-एसएसपी ने दो पहिया और चार पहिया गाड़ियों को रोककर पास और आईडी भी चेक किए। पूछताछ के दौरान कुछ बेवजह टहलते मिले, जिनके वाहनों का भी चालान किया। उधर सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी को लेकर डीआईजी राजेश डी मोदक की नाराजगी के बाद डीएम-एसएसपी ने सहजनवां के पास बार्डर पर स्थित कसरवल चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने बाहर से जिले में आने वाले सभी वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाली दुकानों का भी पास चेक किया।
4 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग, पास चेक करने को बनी चार टीमें
छूट के बाद सड़कों पर बढ़ी भीड़ और बिना पास के भी खुल रही दुकानों के प्रति प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने मंगलवार को एसडीएम और सीओ स्तर की चार टीमें बनाई हैं। ये टीम दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही दुकानों के पास चेक करेगी।
5 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
टीम, बिना पास के खुल रही दुकानों या फिर किसी दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी होती मिली तो दुकानदार पर कार्रवाई करेगी। यह टीम सड़क पर भी अचानक चेकिंग कर लोगों के बाहर निकलने की वजह पूछने के साथ ही संबंधित के पास और आईडी की जांच करेगी। चेकिंग के दौरान अगर कोई बिना वजह सड़क पर मिला तो कार्रवाई होगी।