भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि मंगलवार को गृहस्थ लोग घरों में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे। वहीं वैष्णव (साधु-संत) बुधवार को यह पर्व मनाएंगे। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जन्माष्टमी पर इस बार किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे।
Krishna Janmashtami 2020: आज घरों में गूंजेगा ‘नंद के घर आनंद भयो...’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पुलिस लाइन, पीएसी, जलकल, जीआरपी, रेलवे इंस्टीट्यूट सहित तमाम जगहों पर जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं। यहां आकर्षक झांकियां सजाई जाती हैं। रात में बड़ी संख्या में लोग इन कार्यक्रमों में भाग लेते हैं, लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिलेगा क्योंकि कोरोना संकट की वजह से सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। लोग सादगी के साथ घरों में ही इस बार यह पर्व मनाएंगे।
जलकल इंप्लाईज यूनियन के अध्यक्ष राम आधार पटेल ने बताया कि कोरोना संकट की वजह से इस बार जन्माष्टमी के सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। वहीं पुलिस लाइन में झांकी तो सजाई गई है, लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति की कार्यक्रम में सहभागिता नहीं रहेगी। इसी तरह अन्य जगहों पर भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।
बाजार में लोगों ने की खरीदारी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर सोमवार को बाजारों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। लॉकडाउन वाले क्षेत्रों को छोड़ अन्य क्षेत्रों में लोग जन्माष्टमी की तैयारी को लेकर खरीदारी करते नजर आए। कोई झांकियां सजाने के लिए खिलौने खरीदते दिखा तो कई ने व्रत और पूजन से संबंधित सामग्री खरीदी।
गीता वाटिका में कल मनेगी जन्माष्टमी
गीता वाटिका में बुधवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। पूर्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं, लेकिन इस बार मंदिर में सादगी पूर्वक यह पर्व मनाया जाएगा। मंदिर से जुड़े उमेश सिंघानिया ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी पर किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश मंदिर में वर्जित रहेगा।